1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Taurus Saptahik Rashifal 07- 13 Nov 2022: वृष राशि वाले जातकों को इस हफ्ते मिल सकती है खुशखबरी

Taurus Saptahik Rashifal 07- 13 Nov 2022: वृष राशि वाले जातकों को इस हफ्ते मिल सकती है खुशखबरी

 Published : Nov 07, 2022 08:09 pm IST,  Updated : Nov 07, 2022 08:09 pm IST

Taurus Weekly Horoscope 07- 13 November 2022: वृष राशि वालों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा और किन उपायों से वो इसे बेहतर कर सकते हैं, आइए जानते हैं मशहूर ज्योतिषी अनिल कुमार ठक्कर से।

वृष साप्ताहिक राशिफल 7-13 नवंबर 2022- India TV Hindi
वृष साप्ताहिक राशिफल 7-13 नवंबर 2022 Image Source : INDIA TV

Taurus Weekly Horoscope 07- 13 November 2022 वृष साप्ताहिक राशिफल:  इस सप्ताह के मध्य चन्द्रमा के आपकी रही राशि अर्थात आपके प्रथम भाव में गोचर करने से, आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ सुकून भरे पल निकालते हुए, ख़ुद को पर्याप्त समय देते दिखाई देंगे। ऐसे में इस अच्छे मौक़े का फ़ायदा उठाए और अच्छी सेहत के लिए रोज़ाना पैदल ही सैर पर जाएँ। इस दौरान आपको चप्पल की जगह, पैरों में दौड़ने वाले जूते पहनने की ज़रूरत होगी। इस सप्ताह घर के बड़े आपको ये समझाने का प्रयास करेंगे कि, यदि आपको लगता है कि आपका धन व्यर्थ ही खर्च हो रहा है तो, आपको सही और असरदार बजट प्लान बनाने की जरुरत है। परंतु अपने अहम के आगे आप उनकी बातों को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको हानि होगी। यदि आपके परिवार में किसी की शादी हाल ही में हुई है तो, आपको नए मेहमान के आने की खुशख़बरी इस सप्ताह मिल सकती है। 

खासतौर से हफ्ते के अंत में ऐसा होने की संभावना अधिक रहेगी। क्योंकि इस दौरान चन्द्रमा आपकी राशि से द्वितीय भाव में अपना गोचर करेंगे। इससे पारिवारिक वातावरण में सकारात्मकता देखी जाएगी। साथ ही ये खुशख़बरी घर के बड़े को प्रसन्नता देने में भी विशेष कारगर सिद्ध होगी। जिससे आपका भी मानसिक तनाव घर के सुखद वातावरण के कारण, दूर होता प्रतीत होगा। सितारों की चाल से इस दौरान, आपकी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता, निखर कर सामने आएगी। जिसके कारण आप कार्यस्थल पर, अपनी अलग पहचान और सम्मान पाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको कार्यस्थल पर, किसी महिला सहकर्मी का भी भरपूर साथ मिलने की संभावना है।

अगर आप किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो, इस सप्ताह की शुरुआत में पहले से अधिक ध्यान लगाकर पढ़ाई करें। हालांकि शुरुआत में बुध आपके छठे भाव में होने, जिसके परिणामस्वरूप आपको पढ़ाई के बीच अपने स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिये भी थोड़ा समय निकालने की आवश्यकता होगी। अन्यथा खराब सेहत तकलीफ़ दे सकती है।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।

(लेखक के बारे में: श्री अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने Aromalogist हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख़ के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं)

ये भी पढ़ें 

Mesh Saptahik Rashifal 07- 13 Nov 2022: मेष राशि वाले इस हफ्ते इन चीजों का जरूर करें सेवन

Meen Saptahik Rashifal 07- 13 Nov 2022: मीन राशि वालों को बदलनी होगी अपनी ये आदत

Vastu Tips: घर की खिड़की के सामने न लगाएं डिश का एंटीना वरना कंगाल होते नहीं लगेगी देर

Grah Rashi Parivartan: जनवरी तक इन 5 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, बन रहा धन लाभ का प्रबल योग, देखें लिस्ट में अपना नाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।