Tula Rashifal 26 April 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल और शुभ अंक और रंग के बारे में।
तुला राशिफल 26 अप्रैल 2026
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन ला रही है। एंजॉय करने के लिए परिवार के साथ घूमने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज पड़ोसियों के साथ व्यर्थ उलझने से बचे। ध्यान रखें कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से आपके ही मान-सम्मान में कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। इस समय व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की असफल कोशिश करेंगे। प्रशासनिक जॉब कर रहे लोगों को बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है। आर्थिक मामले की बात करें तो आज निवेश के मामले में अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। वहीं आज अपने फालतू के खर्चों पर कंट्रोल जरूर करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: