Tula Rashifal 29 May 2026: शुक्रवार का दिन तुला राशि के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र और निजी जीवन दोनों में अच्छे अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। आचार्य इंदु प्रकाश, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और किसी खास मेहमान के आने से परिवार में रौनक बढ़ सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने के आसार हैं, लेकिन यात्रा या आवाजाही में कुछ खर्च बढ़ सकता है।
तुला राशि
शुक्रवार का दिन तुला राशि वाले जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज घर पर आपके बॉस डिनर पर आ सकते हैं। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज किसी तरह की आवाजाही में पैसे खर्च होने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने वाला है। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 30 मई को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे केतु, इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, तनाव-धन हानि और बिगड़ेंगे रिश्ते!