Weekly Business Rashifal 25th May to 31st May 2026: मई का नया और आखिरी सप्ताह शुरु होने जा रहा है। इस हफ्ते नौतपा की शुरुआत होगी। साथ ही मिथुन राशि में बुध ग्रह का गोचर होगा। ऐसे में व्यापार से जुड़े लोगों को यह जानने की उत्सुकता है कि इस सप्ताह में किन राशियों को बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा। मई का यह सप्ताह व्यापार के लिहाज से कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। जबकि, कुछ राशियों को इस हफ्ते संभलकर चलने और सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। तो चलिए जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए मई का यह नया हफ्ता कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मई का आखिरी सप्ताह संभलकर रहने के संकेत दे रहा है। इस हफ्ते आपकी व्यस्तता बढ़ सकता है और काम का दबाव अधिक रहेगा। बिजनेस करने वालों को भी कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए व्यापार के लिहाज से मई का आखिरी सप्ताह शुभ साबित हो सकता है। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, करियर-कारोबार में आपको सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इसके चलते इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने की संभावनाएं हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह हफ्ता कारोबार के लिए अच्छा साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपके राशि के स्वामी बुध के राशि परिवर्तन से आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग हैं। ऐसे में इस सप्ताह आपके कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि, राज की बातें साझा करने से आपको बचना चाहिए।
कर्क राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, मई का यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके चलते सुख-सुविधाओं में इस हफ्ते वृद्धि देखने को मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस सप्ताह बिजनेस के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में बेहद शुभ परिणाम आपको मिल सकते हैं। व्यापार में किसी नए और बड़े समझौते के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बिजनेस के मामले में मई का आखिरी सप्ताह बेहद शानदार रह सकता है। इस हफ्ते आपकी राशि के स्वामी बुध का गोचर आपके लाभ भाव में होने जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव आपके करियर में देखने को मिलेगा और आप नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा।
तुला राशि
इस हफ्ते तुला राशि वालों को कारोबार के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। आपने बीते समय में जो प्रयास किए हैं उसका भी अच्छा रिजल्ट आपको मिल सकता है। कुछ लोगों को नए मौके मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
इस हफ्ते आपको अपने व्यापार को लेकर सतर्क रहना होगा। क्रोध की अधिकता आपको स्वभाव में देखने को मिल सकती है। किसी भी डील को फाइनल करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लेना जरूरी होगा, वरना भविष्य में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस हफ्ते बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के भी योग हैं। इस सप्ताह आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल अच्छे संकेत दे रहा है। इस सप्ताह आपको चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि, आपके विरोधी आपका काम खराब करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ राशि
मई का आखिरी हफ्ता इस राशि के जातकों के लिए बेहद शानदार साबित हो सकता है। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार, अचानक से कुछ राशियों को धन लाभ मिलने के योग हैं। अच्छी डील तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर मिल सकता है।
मीन राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिकल के अनुसार, मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। अपनी समझदारी से आप किसी मुसीबत को टाल सकते हैं। मीन राशि के कुछ जातक किसी नई डील को साइन करने पर विचार बना सकते हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)