Weekly Business Horoscope 4th May to 10th May 2026: साल 2026 का पांचवां महीना शुरू हो गया है। इसी के साथ मई के नए सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। कारोबार को लेकर नया सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशियों को व्यापार में मोटा मुनाफा होने की संभावना है, लेकिन कुछ राशियों के लिए सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। 4 मई से लेकर 10 मई तक के इस सप्ताह में किन राशियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आइए विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक बिजनेस राशिफल।
मेष राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल संकेत दे रहा है कि नया सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा। अगर साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको सतर्क रहना होगा। वहीं, इस सप्ताह घर के खर्च बढ़ेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। इसलिए जितना हो सके अपने काम पर ध्यान दें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए नया हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। इस सप्ताह आप कोई नई बिजनेस डील के बारे में विचार कर सकते हैं, परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। साथ ही अगर लंबे समय से पैसा अटका पड़ा है तो वापस मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल सलाह देता है कि मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा, वरना इसका खामियाजा आपको बिजनेस में भुगतना पड़ सकता है। इस सप्ताह काम के चलते आपको यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन हानि के संकेत हैं। ऐसे में फिजूल की चीजों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
कर्क राशि
नया हफ्ते शुरुआत में कर्क राशि वालों के लिए दिक्कत भरा हो सकता है। इस सप्ताह व्यापारियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है, वरना बने बनाए कामों या होने वाले समझौते में दिक्कत आ सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर धन खर्च होने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है।
सिंह राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल के अनुसार यह सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए अनुकूल समय है, लेकिन किसी अनुभवी से सही सलाह लेकर कारोबार की शुरुआत करना सही रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी इस सप्ताह मजबूती आएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए नया सप्ताह बिजनेस के लिहाज से कुछ खास फायदेमंद नहीं रहेगा। इस सप्ताह आपको अनुशासित रहने की जरूरत होगी। लापरवाह से आपके काम बिगड़ सकते हैं। फिजूल चीजों को खरीदना घाटे का सौदा हो सकता है। ऐसे में किसी नए समझौते को फाइनल करने का विचार इस सप्ताह टाल देना ठीक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए साप्ताहिक बिजनेस राशिफल शुभ संकेत दे रहा है। इसके मुताबिक नए सप्ताह में आपके जीवन में संतुलन बना रहेगा। इस सप्ताह आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी इस एनर्जी का सही इस्तेमाल करेंगे, जिससे आपको कामों में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी खराब हो सकती है, जिसका असर आपके काम पर भी देखने को मिल सकता है। दरअसल, हफ्ते ही शुरुआत में चंद्र ग्रह आपकी राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण आप मानसिक रूप से खुद को असंतुलित आप पा सकते हैं। ऐसे में कारोबार को लेकर कोई बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लेने में जल्दबाजी से बचें, सोच-समझकर फैसला लें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह बिजनेस में लाभ प्राप्त हो सकता है। साप्ताहिक बिजनेस राशिफल बताता है कि आर्थिक पक्ष को लेकर आपकी जो चिंताएं थीं वो इस हफ्ते में दूर हो सकती हैं। इसका मतलब है कि इस सप्ताह आपके हाथ कोई अच्छी डील लग सकती है।
मकर राशि
मकर राशि वालों इस हफ्ते आपको व्यापार में मुनाफा मिलने की संभावनाएं हैं। आर्थिक स्थिति भी इस हफ्ते बेहतर होगा। हालांकि, आपको थोड़ा अपनी वाणी को लेकर सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके तीखे शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। इससे आप अपना ही नुकसान भी कर सकते हैं।
कुंभ राशि
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। इस हफ्ते आपके कारोबार में उन्नति हो सकती है। खासतौर पर विदेशी कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। कारोबार के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, इसलिए तैयार रहें।
मीन राशि
बिजनेस के लिहाज से मई का नया सप्ताह मीन राशि के लिए शानदार हो सकता है। आपका पेशेवर जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपके रास्ते में कई अवसर आ रहे हैं। बिजनेस से जुड़े जातकों को इस सप्ताह सफलता जरूर मिलेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: इस हफ्ते 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में दिखेगा सुधार