1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Horoscope: इस हफ्ते 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में दिखेगा सुधार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope: इस हफ्ते 3 राशियों को मिलेगी खुशियों की सौगात, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में दिखेगा सुधार, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 02, 2026 10:12 am IST,  Updated : May 02, 2026 10:12 am IST

Weekly Horoscope 4th May to 10th May 2026: मई का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद सुखद रह सकता है। जीवन में अच्छे बदलाव आने की पूरी संभावना है। आइए विस्तार से जान लेते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक राशिफल Image Source : FREEPIK

Weekly Horoscope 4th May to 10th May 2026नए सप्ताह की शुरुआत 4 मई से होने जा रही है वहीं सप्ताह का अंत 10 मई को होगा। इस सप्ताह में कुछ राशियों को जीवन में बेहद अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आइए ऐसे में विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।

मेष राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता होगी। अगर साझेदारी में कारोबार करते हैं तो सतर्क रहें। घरेलू खर्च बढ़ने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद हो सकता है, थोड़ा सतर्क रहें। अनिद्रा की समस्या कुछ लोगों को हो सकती है।

वृषभ राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि के व्यापारियों को लाभ मिलेगा। फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ दिला सकता है। प्रेम जीवन में भी शुभ फल इस राशि के जातकों को मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। खानपान को लेकर लापरवाही बरतेंगे तो सेहत खराब हो सकती है।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोगों को वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा नहीं तो करीबियों के साथ दूरियां बन सकती हैं। आपको काम के चलते इस हफ्ते यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सट्टेबाजी से आपको बचना होगा नहीं तो धन हानि हो सकती है। हालांकि परिवार के लोगों के साथ अच्छी समय आप बिता सकते हैं।

कर्क राशिफल

इस हफ्ते की शुरुआत में कर्क राशि वालों को थोड़ा सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में इस राशि के कुछ लोग राजनीति का शिकार हो सकते हैं। कारोबारियों को भी हर कार्य सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। बच्चों की पढ़ाई पर धन खर्च होने से आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है। प्रेम जीवन में आज पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सेहत को लेकर आपको सतर्कता बरतनी चाहिए। 

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए मई का यह सप्ताह काफी अच्छा रह सकता है। इस हफ्ते सिंह वालों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं सही सलाह लेकर शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी इस सप्ताह मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। इसके साथ ही घर परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। 

कन्या राशिफल 

इस हफ्ते कन्या राशि के लोगों को अनुशासित रहने की जरूरत होगी। अगर आप लापरवाह रहेंगे तो आपके काम बिगड़ सकते हैं। अनावश्यक चीजों को खरीदना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। लव पार्टनर के साथ अनबन चिंता का विषय बन सकती है। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आपको तरल पदार्थों का सेवन अधिक करना चाहिए। अगर आप योग को जीवन में जगह दें तो आपको शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।  

तुला राशिफल

इस हफ्ते आपके जीवन में संतुलन लौटेगा। आप ऊर्जावान रहेंगे और ऊर्जा का सही इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में करेंगे जिससे आपके कार्य सिद्ध हो सकते हैं। कुछ लोग लग्जरी आइटम इस हफ्ते में खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का साथ आपको वैवाहिक जीवन में मिलेगा। हालांकि सप्ताह के अंत में किसी वजह से तनावग्रस्त नजर आ सकते हैं। प्राणायाम का अभ्यास करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशिफल 

इस सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि में गोचर करेंगे जिसके चलते मानसिक रूप से खुद को असंतुलित आप पा सकते हैं। योग-ध्यान करने से आपको लाभ होगा। टेक्निकल कार्यों में इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिल सकता है। 

धनु राशिफल

धनु राशि के जातक इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उपलब्धियां प्राप्त होंगी। परिवार में भी सुख-शांति देखने को मिल सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर आपकी जो चिंताएं थीं वो इस हफ्ते में दूर हो सकती हैं। हालांकि आपको खान-पान का ध्यान रखने की जरूरत होगी नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

मकर राशिफल

मकर राशइ वालों इस हफ्ते आपको करियर में सफलता मिल सकती है। कुछ लोग पदोन्नति पा सकते हैं। आर्थिक सुधार भी देखने को इस हफ्ते मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर थोड़ा सावधान आपको रहना होगा आपके तीखे शब्द किसी को आहत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में संतुलन देखने को मिलेगा। 

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों को इस हफ्ते पेशेवर जीवन में उन्नति मिल सकती है। विदेशी कारोबार में लाभ मिलने के योग हैं। अगर शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो मुनाफा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद फल मिलेंगे और घर के लोगों के साथ आप अच्छा समय भी बिता सकते हैं। बीमार थे तो इस हफ्ते आपको राहत मिल सकती है। 

मीन राशिफल 

मीन राशि वालों के जीवन में अच्छे बदलाव इस हफ्ते आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में इस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। लव लाइफ में रोमांटिक क्षण बिताने का मौका आपको मिलेगा। संतान पक्ष से कुछ लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। हालांकि सेहत को लेकर लापरवाही आपको इस हफ्ते नहीं करनी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

लाफिंग बुद्धा और गौतम बुद्ध एक नहीं, एक की मुस्कान के पीछे छिपा है दिलचस्प सच, जानिए ये दोनों एक-दूसरे से कैसे हैं अलग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।