Weekly Career Horoscope 4th May To 10th May 2026: नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में चंद्रमा नीच राशि में होंगे जिसका असर कुछ राशियों पर नकारात्मक हो सकता है। वहीं उच्च राशि में बैठे सूर्य कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदलाव ला सकते हैं। आइए ऐसे में जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का साप्ताहिक करियर राशिफल।
मेष राशि
आपको कार्यक्षेत्र में सतर्कता से रहने की आवश्यकता होगी। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य में इस राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे और करियर क्षेत्र में अच्छे परिणाम इन्हें मिलेंगे।
वृषभ राशि
आपके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रह सकता है। इस राशि के कुछ जातकों के वेतन में वृद्धइ हो सकती है। किसी नौकरी का इंटरव्यू आपने दिया था तो अच्छा समाचार मिलने के भी योग हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को धन लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि
आपकी वाणी से लोग कार्यक्षेत्र में प्रभावित होंगे। मीडिया, सेल्स के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए हफ्ते के आखिरी 3 दिन बहुत शुभ साबित हो सकते हैं।
कर्क राशि
आपके कार्यक्षेत्र में भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। भावनाओं में बहकर कोई ऐसी बात आपके मुंह से निकल सकती है जिससे आपकी छवि खराब होगी। जॉब में बदलाव करने से पहले सलाह मशवरा अवश्य लें।
सिंह राशि
इस राशि के उन लोगों को इस हफ्ते सफलता मिल सकती है जो सरकारी क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। लंबे समय से अटका प्रमोशन आपको मिल सकता है। कारोबार का विस्तार होने की भी संभावना है।
कन्या राशि
इस सप्ताह आपको विदेशी कारोबार में लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जो लोग विदेशी कंपनियों में काम करते हैं उनको भी सुखद परिणाम मिलेंगे। आपको आय के नए स्रोत मिलने से धन लाभ हो सकता है।
तुला राशि
आपकी कार्य योजना इस हफ्ते सफल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई काम अटका हुआ था तो सहकर्मियों के सहयोग से पूरा होगा। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रह सकता है, नौकरी मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे। आपके काम की तारीफ उच्च अधिकारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छे माहौल के चलते आपकी मानसिक स्थिति पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।
धनु राशि
इस राशि के जो लोग कला या रचनात्मक के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनको बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आपकी कोई रचना सोशल मीडिया पर धूम मचा सकती है। नौकरी पेशा लोग इस हफ्ते कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों इस हफ्ते आपको कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं इसलिए तैयार रहें। आपकी मेहनत का शुभ फल भी आपको प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि वाले सफलता पा सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ वालों को करियर के क्षेत्र में कड़ा परिश्रम करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए जो भी काम आपके पास हो उसे सावधानी से और समय पर पूरा करें।
मीन राशि
इस सप्ताह की शुरुआत में भले ही मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़े लेकिन सप्ताह का अंत बहुत सुखद होगा। आपके कार्य को उच्च अधिकारियों द्वारा सराहा जा सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: