1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: इस हफ्ते बनेंगे धन लाभ के योग, तुला सहित 4 राशियों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस

साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: इस हफ्ते बनेंगे धन लाभ के योग, तुला सहित 4 राशियों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 30, 2026 06:59 am IST,  Updated : Aug 30, 2026 06:59 am IST

यह सप्ताह 31 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगा। इस हफ्ते में शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। तुला सहित कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह उन्नतिदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल।

Weekly Finance Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल Image Source : INDIA TV

इस सप्ताह में शुक्र ग्रह का गोचर स्वराशि तुला में होगा। चंद्रमा मुख्य रूप से मेष, वृषभ, और मिथुन राशि में संचार करेंगे। इस सप्ताह कन्या, तुला और धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है और संचित धन में वृद्धि हो सकती है। आइए विस्तार से जान लेते हैं सभी 12 राशियों का 31 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल। 

मेष राशि 

इस हफ्ते व्यक्तिगत खर्चों में वृद्धि हो सकती है इसलिए सही बजट बनाकर आपको चलना होगा। हालांकि, इस राशि के कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। 

वृषभ राशि 

आपकी वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। बीते समय में किया गया निवेश अचानक से धन लाभ दिला सकता है। 

मिथुन राशि

मिथुन वालों के लिए सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। संचित धन में वृद्धि हो सकती है। 

कर्क राशि 

इस सप्ताह धन का प्रवाह बना रहेगा। कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होने से हालात और भी बेहतर हो सकते हैं। 

सिंह राशि 

इस राशि के जो लोग रियल एस्टेट में काम करते हैं उनके लिए समय अच्छा साबित होगा। इसके अलावा बाकी लोगों को के लिए भी आर्थिक दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। 

कन्या राशि

शुक्र ग्रह के गोचर के चलते आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। कहीं से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। 

तुला राशि 

शुक्र आपकी ही राशि के स्वामी हैं और इस हफ्ते 2 सितंबर को आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की स्थिति के चलते अच्छा धन लाभ मिल सकता है। संचित धन में वृद्धि के योग हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक वालों को आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। अनचाहे खर्च बढ़ सकते हैं, सही बजट बनाकर आगे बढ़ें। 

धनु राशि

आपके लिए यह सप्ताह शानदार रह सकता है। आय के नए स्रोत इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। इसके साथ ही बैंक बैलेंस में भी इजाफा होने के आसार हैं। 

मकर राशि

आर्थिक रूप से इस सप्ताह आप स्थिर नजर आएंगे। कारोबारियों को नई डील मिलने से लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि 

अगर आप आर्थिक रूप से संतुलित रहना चाहते हैं तो आय और व्यय पर नजर आपको बनाए रखनी चाहिए। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में लाभ दिला सकता है। 

मीन राशि 

इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं। जमा पूंजी को सोच-समझकर खर्च करें वरना भविष्य में परेशानियां हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन के बाद राखी का क्या करें और इसे कब उतारें? जानें कलाई से रक्षासूत्र निकालने का सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।