1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Health Horoscope: इस हफ्ते बिगड़ सकती है इन 5 राशियों की सेहत, लापरवाही करना पड़ेगा बहुत भारी, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Weekly Health Horoscope: इस हफ्ते बिगड़ सकती है इन 5 राशियों की सेहत, लापरवाही करना पड़ेगा बहुत भारी, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag
 Published : Aug 10, 2025 12:02 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 12:03 pm IST

Weekly Health Horoscope 11th to 17th August 2025: इस हफ्ते राशिचक्र की कुछ राशियों की सेहत डगमगा सकती है। इन राशियों को लापरवाही करने से बचना होगा नहीं तो बड़ी परेशानी पैदा हो सकती है। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा।

Weekly Health Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक हेल्थ राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Health Horoscope 11th to 17th August 2025नया हफ्ता आरंभ होने जा रहा है। ऐसे में मेष, वृष, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा। आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा? जानिए साप्ताहिक हेल्थ राशिफल।

मेष 

आपको थोड़ी खांसी-जुकाम हो सकता है। थोड़ी सावधानी से बचाव संभव है। इस हफ्ते आपको ठंडी तासीर की चीजों को खाने से बचना चाहिए, नहीं तो सेहत बहुत अधिक खराब हो सकती है। 

वृषभ

कब्ज और पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं रहेंगी। अधिक तरल पदार्थ पिएं। इस हफ्ते अनुशासन और दृढ़ संकल्प है जो लंबे समय में आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाएगा।

मिथुन

लापरवाही के कारण गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। तुरंत उपचार करवाएं। अभिभावकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य का इस हफ्ते विशेष ख्याल रखना चाहिए। 

कर्क

मानसिक तनाव के कारण आप हार्मोनल परिवर्तन महसूस करेंगे। योग करना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस हफ्ते मेडिटेशन करने से आपको कई मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

सिंह

खान-पान और आराम का ध्यान अवश्य रखें। किसी आंतरिक कमजोरी के कारण पैरों में दर्द जैसी समस्या महसूस हो सकती है।

कन्या

स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। किसी भी चीज़ की चिंता न करें। लेकिन मौजूदा नकारात्मक स्थितियों के कारण लापरवाही से भी बचना चाहिए। सुबह के समय लंबी वॉक आपके स्वास्थ्य को और भी बेहतर बना सकती है।

तुला

आप अपने अंदर कुछ ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे, इसलिए कुछ समय आराम के लिए भी निकालें। ऑफिस के काम को खत्म करने के बाद किसी पार्क या खुली जगह पर जाकर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आएंगे। 

वृश्चिक

रक्त और पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। अपनी जांच करवाएं और उचित उपचार लें। 40 साल से अधिक उम्र है तो आपको खान पान का भी इस दौरान विशेष ख्याल रखने की जरूरत होगी।

धनु

वर्तमान मौसम के कारण एलर्जी होने की आशंका है, जिसके कारण पेट में संक्रमण जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इस दौरान ज्यादा तला भुना और बाहर का भोजन करने से आपको बचना होगा। 

मकर

सीने में दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लेकिन यह केवल मौसमी बदलावों के कारण है, इसलिए अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें।

कुंभ

सिरदर्द और माइग्रेन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। बासी खाना खाने से बचें। मानसिक रूप से फिट रहने के लिए आपको मेडिटेशन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। 

मीन

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी बात की चिंता न करें। लेकिन गर्मी और लू से खुद को बचाना जरूरी है। इस राशि के कुछ लोग उदर से जड़ी समस्या का सामना कर सकते हैं इसलिए ऐसा भोजन न करें जो आसानी से पचता नहीं है। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें:

12 अगस्त को बनेगा शनि-अरुण का त्रिएकादश योग, पैसों से भरेगी इन 3 राशियों की तिजोरी

Bhadrapada Festival List 2025: 10 अगस्त से शुरू होगा भाद्रपद माह, अभी देख लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।