1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 अगस्त को बनेगा शनि-अरुण का त्रिएकादश योग, पैसों से भरेगी इन 3 राशियों की तिजोरी

12 अगस्त को बनेगा शनि-अरुण का त्रिएकादश योग, पैसों से भरेगी इन 3 राशियों की तिजोरी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 10, 2025 10:51 am IST,  Updated : Aug 10, 2025 10:51 am IST

शनि और अरुण ग्रह 12 अगस्त को एक ऐसा संयोग बनाने जा रहे हैं जिससे राशिचक्र की कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। इन राशियों को धन-संपदा और करियर के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी।

Shani-Arun Triekadash yog- India TV Hindi
शनि-अरुण त्रिएकादश योग Image Source : FREEPIK

शनि वर्तमान समय में मीन राशि में विराजमान हैं। वहीं अरुण ग्रह जिसे यूरेनस भी कहा जाता है वृषभ राशि में विराजमान है। ऐसे में ये दोनों ग्रह त्रिएकादश योग में विराजमान हैं, लेकिन 12 अगस्त के दिन ये दोनों ग्रह एक दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे। इसके चलते शनि-अरुण के त्रिएकादश योग से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। इन राशियों को धन-धान्य की प्राप्ति होगी और करियर के क्षेत्र में भी ये आगे बढ़ेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

कर्क राशि 

आपके लिए त्रिएकादश योग बेहद शुभ साबित होगा। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वो पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छुएंगे। कुछ लोगों को प्रमोशन इस दौरान मिल सकता है। आपकी योग्यता से सीनियर्स प्रभावित होंगे। धन लाभ के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में भी शुभ फलों की प्राप्ति आपको होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। किसी रोमांटिक जगह पर जाने का प्लान इस दौरान बन सकता है। 

वृश्चिक राशि 

आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव शनि-अरुण के त्रिएकादश योग के चलते आ सकते हैं। माता-पिता के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। समाज के गणमान्य लोगों से आपका संपर्क होगा और उनसे हुई मुलाकात भविष्य में आपको लाभ दिला सकती है। संचित धन में इस दौरान वृद्धि होगी। पैसे कमाने के आपको कई स्रोत इस दौरान मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कुछ लोगों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। 

कुंभ राशि 

आप जीवन में प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। इस दौरान कुंभ राशि के कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। कहीं निवेश किया था तो अच्छा धन लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति से भी इस राशि के लोग लाभ पा सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव आएंगे और आप जीवन का आनंद उठा पाएंगे। आपकी वाणी में भी मिठास आएगी जिससे सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

15 या 16 अगस्त आखिर कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Bhadrapada Festival List 2025: 10 अगस्त से शुरू होगा भाद्रपद माह, अभी देख लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।