Weekly Horoscope 18th May to 24th May 2026: मई का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को सतर्कता भी इस हफ्ते में बरतनी होगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक मीन तक सभी राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहने वाला है।
मेष राशिफल
मेष वालों के लिए यह सप्ताह करियर क्षेत्र के लिहाज से अच्छा साबित होगा। साथ ही इस राशि के कारोबारियों को भी अच्छी डील मिल सकती है। आपके दूसरे भाव में बैठे सूर्य सरकारी कार्यों में भी आपको लाभ दिलाएंगे। प्रेम जीवन में पैदा हुई गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। हालांकि आपको अपनी सेहत का ख्याल इस हफ्ते रखना होगा। आंखों में जलन की समस्या कुछ लोगों को हो सकती है।
वृषभ राशिफल
इस हफ्ते सूर्य आपके प्रथम भाव में होंगे जिसके चलते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबारियों को अच्छी डील मिलने से लाभ की प्राप्त हो सकती है। आपके जूनियर्स आपके व्यवहार से खुश होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। कुछ लोगों की लव लाइफ इस हफ्ते शुरू हो सकती है। इस हफ्ते की गई यात्राएं आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
मिथुन राशिफल
मिथुन वालों के खर्चे इस हफ्ते बढ़ सकते हैं इसलिए सही बजट बनाकर आगे बढ़ें। कारोबारियों को कोई भी डील करने से पहले दस्तावेज ढंग से पढ़ लेने चाहिए नहीं तो बुरी स्थिति में फंस सकते हैं। लव लाइफ में भी सतर्क रहने की आपको आवश्यकता होगी, गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। कुछ लोगों को अनिद्रा की समस्या इस हफ्ते परेशान कर सकती है।
कर्क राशिफल
सूर्य की स्थिति कर्क वालों को इस हफ्ते करियर के क्षेत्र में बेहद शुभ परिणाम दिला सकती है। आपको पदोन्नति मिलने के योग हैं। साथ ही कारोबारियों को भी सुखद परिणाम मिलेंगे। विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो मुनाफा मिलने के योग हैं। निवेश करना भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है।
सिंह राशिफल
सूर्य इस हफ्ते आपके दसवें भाव में बैठकर आपको करियर के क्षेत्र में बेहद सुखद फल दिलाएंगे। इसके साथ ही कारोबारियों को भी लाभ मिलेगा और रुकी हुई योजनाएं इस हफ्ते फिर से शुरू हो सकती हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। हालांकि जोड़ों में दर्द की समस्या कुछ लोगों को हो सकती है इसलिए सेहत का ख्याल रखें।
कन्या राशिफल
कन्या वालों को इस हफ्ते शिक्षा के क्षेत्र में अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता पाएंगे। कारोबारियों को किसी अनजान स्रोत से लाभ मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से भी ये सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।
तुला राशिफल
तुला वालों के लिए ये सप्ताह चमत्कारी साबित हो सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। इस राशि के कारोबारी अपने काम को फैला सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में पार्टनर का साथ भी आपको मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आलस्य को त्यागकर इस हफ्ते आप बेहद सक्रिय नजर आएंगे।
वृश्चिक राशिफल
इस हफ्ते आपको वैवाहिक जीवन में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अगर वाद-विवाद करेंगे तो रिश्ता खराब हो सकता है। इस राशि के लोग बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। सर्दी-जुकाम जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आपको हो सकती हैं, अपना ख्याल रखें।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह चमत्कारी रह सकता है। आपको कारोबार में बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। आर्थिक पक्ष में भी बेहतरीन बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में ठहराव आएगा और पार्टनर से अपनी राज की बातें आप साझा कर सकते हैं।
मकर राशिफल
मकर वालों को कलात्मक क्षेत्र में इस हफ्ते सफलता मिलने के योग हैं। अगर फिल्मों में या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र में काम करते हैं तो बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं। विवाहित लोगों के जीवन में नए मेहमान की दस्तक इस हफ्ते हो सकती है। मानसिक रूप से खुद को स्थिर पाएंगे। हालांकि बिजनेस करने वालों को कोई भी फैसला इस हफ्ते सोच-समझकर लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशिफल
इस हफ्ते सूर्य की स्थिति के चलते आपको पारिवारिक जीवन में बेहद सुखद बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ लोग इस हफ्ते वाहन भी खरीद सकते हैं। आपके कारोबारी करियर को नई ऊंचाइयां इस हफ्ते मिल सकती हैं। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं। हालांकि गलत लोगों की संगति से आपको बचकर रहना होगा।
मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों से भरा रह सकता है। करियर के क्षेत्र में थोड़ा संभलकर आपको रहना होगा, जितना हो सके ऑफिस में होने वाली राजनीति से बचें। कारोबार में मुनाफा चाहते हैं तो इस हफ्ते सही रणनीति आपको बनानी होगी। लव-लाइफ में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। इस राशि के लोगों को सेहत का भी ख्याल रखना होगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: