जुलाई के इस सप्ताह की शुरुआत 20 जुलाई से हो रही है। इस सप्ताह में कुछ राशियों को जीवन में बेहद शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं वहीं कुछ लोगों को थोड़ा सावधानी भी इस सप्ताह में बरतनी होगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं की 20 से 26 जुलाई के इस सप्ताह में सभी 12 राशियों को जीवन में कैसे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
मेष राशि
सप्ताह की शुरुआत में काम में उलझे नजर आ सकते हैं लेकिन सप्ताह का अंत अच्छा साबित होगा। आर्थिक पक्ष में आपको बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें।
वृषभ राशि
इस हफ्ते आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमताएं निखरकर सामने आएंगी जिससे आपको सीनियर्स की वाहवाही मिल सकती है। भाग्य आपके साथ खड़ा है।
मिथुन राशि
मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रह सकता है।
कर्क राशि
मानसिक तनाव से इस हफ्ते आपको मुक्ति मिल सकती है। व्यापार के तगड़ा मुनाफा मिल सकता है। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलने के आसार हैं।
सिंह राशि
सिंह लग्न और राशि वालों आपका मान-सम्मान सामाजिक स्तर पर बढ़ सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है।
कन्या राशि
खर्चों में इस सप्ताह वृद्धि हो सकती है इसलिए बजट का ख्याल रखें। सप्ताह के मध्य में भाग्य पूरा सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपके अटके काम बन सकते हैं जिससे खुशी आपको महसूस होगी। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक तालमेल इस हफ्ते बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
करियर में ऊंची छलांग इस राशि के कुछ जातक लगा सकते हैं। नया कारोबार शुरू करने के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है।
धनु राशि
भाग्य आपके लिए उन्नति के दरवाजे खोलेगा। कुछ लोगों को अचानक से किसी मनचाही जगह पर नौकरी करने का मौका मिलने के योग हैं।
मकर राशि
सप्ताह के शुरुआती दिन संघर्षपूर्ण हो सकते हैं। हालांकि सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा रहेगा, आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि
आपके लिए यह नए अवसर लेकर आ सकता है। आपकी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है। सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
मीन राशि
कारोबारियों के लिए सप्ताह बेहद खास रहेगा, मनचाही डील मिलने के योग हैं। आपके द्वारा बीते समय में किए गए कार्यों का शुभ परिणाम भी आपको मिल सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
कुंडली में शनि का वक्री होना क्या संकेत देता है? जानें इससे जीवन में कैसे परिणाम मिलते हैं