Weekly Horoscope (3 November To 9 November 2025): नवंबर का यह सप्ताह 2 तारीख को मंगल के गोचर के बाद शुरू होगा इसलिए सभी राशियों पर मंगल ग्रह के गोचर का प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही शनि और राहु केतु भी सभी राशियों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर सकते हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं चंद्र राशि आधारित सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
Mesh Saptahik Rashifal - मेष साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में शनि देव विराजमान होंगे और ऐसे में, इस राशि के उम्रदराज़ जातकों को, इस पूरे ही सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। इसके लिए सुबह-शाम पार्क में जाकर, करीब 30 मिनट तक चले और जितना मुमकिन हो धूल भरी जगहों पर जाने से बचें। इस सप्ताह कार्यस्थल पर भले वो ऑफिस हो या आपका कारोबार, आपकी कोई लापरवाही आपको आर्थिक नुकसान करा सकती है क्योंकि आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में केतु देव उपस्थित होंगे। इसलिए जल्दबाज़ी में कुछ भी करने से बचते हुए, हर कार्य को ठीक तरीके से करें। अपनी नई परियोजनाओं के लिए, अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। इसके लिए आपको शुरुआत में ही अपनी हर योजना के बारे में, अपने माता-पिता को सबकुछ बताने और उसपर उनका विचार जानने की ज़रूरत होगी।
ये सप्ताह कार्यक्षेत्र पर काम में, आपकी दक्षता की परीक्षा लेने वाला सिद्ध होगा। ऐसे में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए, आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत होगी। इसके लिए आप अपने बड़ों का अनुभव भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के लिए, अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने की सबसे अधिक जरुरत होगी। ऐसे में अपनी संगति में सुधार करते हुए उन लोगों को उससे दूर कर दें, जो अपने साथ-साथ आपको भी गलत चीज़ों की आदत डाल रहे हैं। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव भले ही आपको अभी नज़र न आ रहा हो, लेकिन बाद में इसके कारण आपको अपने जीवन में बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव उठाने पड़ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन "ॐ भौमाय नमः" का 27 बार जाप करें।
Vrishabha Saptahik Rashifal - वृष साप्ताहिक राशिफल
केतु देव आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में मौजूद गोंगे और इसके परिणामस्वरूप, इस हफ्ते आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आने की आशंका, न के बराबर ही रहेगी। जिसके चलते अधिकांश समय आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप भौतिक और मानसिक दोनों पक्षों से सबल रहेंगे और ऊर्जा के साथ एक उत्तम और स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाएंगे। हालांकि, आपको कुछ घबराहट की शिकायत रह सकती है क्योंकि राहु महाराज आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में स्थित होंगे, इसलिए समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेते रहें, ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाए। इस सप्ताह यूँ तो धन की आवाजाही रहेगी, लेकिन आपको सप्ताह के अंत में महसूस हो सकता है कि आपने अपना काफी धन जाया कर दिया। इसलिए हर अवसर का उचित लाभ उठाते हुए, धन कामने की ओर ही अपने प्रयास जारी रखें। कार्यस्थल पर इस सप्ताह आपके खिलाफ, कई मज़बूत ताक़तें षडयंत्र कर रही हैं। इसलिए ऐसे क़दम उठाने से आपको अभी बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। क्योंकि इससे आप खुद को अत्यधिक तनाव ग्रस्त कर सकते हैं, जिसका नकारात्मक असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ेगा।
यदि आप रुके हुए अपने कार्यों को शुरु करने का सोच रहे थे तो, उसके लिए ये सप्ताह भी थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। क्योंकि आपको इस सप्ताह भी पूर्व के अधूरे पड़े कार्यों को पुनः शुरू करने में कठिनाइयाँ आ सकती है। जिससे आपका मनोबल तो प्रभावित होगा ही, साथ ही आपके करियर की गति धीमी होने के योग भी बन सकते हैं। इस सप्ताह छात्रों को इस बात को अच्छी तरह समझने की ज़रूरत होगी कि किसी भी पाठ के अभ्यास को कल तक के लिए टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। क्योंकि ऐसा करते-करते सप्ताह के अंत में बहुत से पाठ इकट्ठा हो सकते है, इसलिए आपको भी अब बिना देरी किये अपने शिक्षकों की मदद से उन्हें पढ़ना शुरू कर लेना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 24 बार जाप करें।
Mithun Saptahik Rashifal - मिथुन साप्ताहिक राशिफल
शनि देव आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में उपस्थित होंगेा और ऐसे में, इस सप्ताह आपको अपने शारीरिक और मानसिक लाभ की प्राप्ति के लिए, ध्यान व योग का सहारा लेना चाहिए। इसके लिए अगर ज़रूरत पड़े तो आप, किसी विशेषज्ञ की मदद भी ले सकते हैं। क्योंकि ये समय आपकी सेहत के लिए उत्तम रहेगा, परंतु इस समय को सो कर बर्बाद करने की जगह, इसका उत्तम लाभ उठाए। वो जातक जो अपने घर से दूर रहते हुए नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह किसी कारणवश अपने धन का ख़र्च करना पड़ सकता हैं। क्योंकि संभव है कि आप अचानक अपने दोस्तों के कहने पर किसी तरह की पार्टी करने या यात्रा का जाने का प्लान करें। आपका किसी भी कारणवश, देर रात तक घर से बाहर रहना या अपनी सुख-सुविधाओं पर ज़रूरत से ज्यादा धन ख़र्च करना, इस सप्ताह आपके माता-पिता को नाराज़ कर सकता है। इसलिए शुरुआत से ही इस बात का ध्यान रखते हुए, ऐसा कुछ न करें जिसके कारण आपको उनसे डाँट या फटकार खानी पड़े। क्योंकि इससे आपका मुड़ तो खराब होगा ही, साथ ही पारिवारिक वातावरण में भी अशांति का माहौल उत्पन्न होता दिखाई देगा।
आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में केतु ग्रह स्थित होंगे और ऐसे में, ये सप्ताह कई जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में तरक़्क़ी मिलने के योग दर्शा रहा है। हालांकि शुरुआत में कुछ अधिक मेहनत करनी होगी, परंतु धीरे-धीरे परिस्थितियां पक्ष में जाती प्रतीत होंगी। इसलिए शुरुआत से ही अपनी मेहनत जारी रखें। इस समय छात्रों को भरपूर सफलता मिलेगी। साथ ही आप पर कई शुभ ग्रहों का प्रभाव भी, आपको अच्छे परिणाम देने का कार्य करेगा। इसलिए वो छात्र जो शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें ग्रहों की इस शुभ दृष्टि से अपने मनपसंद स्कूल और कॉलेजों में दाख़िला मिलने के योग बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
Karka Saptahik Rashifal - कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह भर आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन इस दौरान किसी भी तरह की यात्रा को करने से बचें। क्योंकि अभी यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे में जितना संभव को उससे परहेज करें। शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में विराजमान होंगे और इसके फलस्वरूप, इस सप्ताह के दूसरे हिस्से में, आपको आर्थिक तौर पर कोई बड़ा फ़ायदा होगा। जिसके कारण आप कोई नया घर या वाहन, ख़रीदने का प्लान कर सकते हैं। नए सामान की खरीदारी से घर के सदस्य, आप से खासा खुश भी दिखाई देंगे। इस राशि के लोग अपने घर वालों के साथ, इस सप्ताह सामंजस्य बैठाने की पूरी कोशिश करते दिखाई देंगे। संभावना है कि इसमें उन्हें, पूर्ण रूप से सफलता की प्राप्ति भी हो सकेगी। जिसके परिणामस्वरूप उन्हें घर-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने और घरेलू मुद्दों पर, अपनी सलाह देने का अवसर मिलेगा। आप इस समय घर के छोटे सदस्यों के साथ, अपने संबंध बेहतर करने में भी सफल होंगे।
इस सप्ताह आपके अंदर ऊर्जा की वृद्धि देखी जाएगी, जिसके चलते आप ऑफिस से घर वापस आकर भी कार्यक्षेत्र का काम ही करना पसंद करेंगे। हालांकि ऐसा करके आप अपने परिवार को नाराज़ कर सकते हैं। इस सप्ताह छात्रों को इस बात को अच्छी तरह समझने की ज़रूरत होगी कि किसी भी पाठ के अभ्यास को कल तक के लिए टालने से कभी किसी का भला नहीं होता। क्योंकि ऐसा करते-करते सप्ताह के अंत में बहुत से पाठ इकट्ठा हो सकते है, इसलिए आपको भी अब बिना देरी किये अपने शिक्षकों की मदद से उन्हें पढ़ना शुरू कर लेना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 41 बार जाप करें।
Simha Saptahik Rashifal - सिंह साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में शनि ग्रह उपस्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, आपकी तबियत खराब थी तो, आपको इस सप्ताह ऐसी चीज़ों व गतिविधियों पर काम करने की ज़रूरत होगी, जिससे आपकी सेहत में सुधार आ सकें। इसलिए खुद को सेहतमंद रखने के लिए, अपनी खराब आदतों में सुधार लेकर आएं और अच्छा खान-पान लेते हुए, खुद को अधिक मसालेदार भोजन से भी दूर रखें। जिन नौकरी पेशा जातकों को अब तक किसी भी कारणवश तनख्वाह नहीं मिली थी, वो इस पूरे ही सप्ताह धन की कमी से बहुत परेशान रह सकते हैं। इसके लिए संभव है कि उन्हें अपनी और अपने परिवार की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, किसी बैंक या अन्य संस्थान से ज़्यादा दर पर लोन तक लेना पड़ेगा क्योंकि केतु देव आपकी चंद्र राशि के लग्न/पहले भाव में विराजमान होंगे। इस सप्ताह आपको अपने आप से ही नाराज़गी रहेगी, क्योंकि आपको महसूस होगा कि आप अपने परिवार की दखलंदाज़ी के कारण अपनी शर्तों पर अपना जीवन व्यतीत नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर आपका स्वभाव घर के सदस्यों के प्रति भी, कुछ उखड़ा-उखड़ा प्रतीत होगा।
आपकी राशि के जो लोग पहले से ही विदेशी कंपनी में कार्यरत हैं, उन्हें इस सप्ताह कोई बड़ी पदोन्नति या लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनती दिखाई दे रही है, जिसके कारण कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे और आपके सहकर्मी भी इस दौरान आपको पूरा समर्थन देते हुए नज़र आयेंगे। ये समय रचनात्मक विषयों से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए, अधिक अनुकूल होगा और इस दौरान उन्हें अपनी शिक्षा संबंधित परेशानियों का सामना करने में, भरपूर सफलता की प्राप्ति हो सकेगी। इसलिए जिन भी विषयों को समझने में आपको पूर्व में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी, उन्हें इस समय आप समझने में पूरी तरह सक्षम होंगे।
उपाय: प्रतिदिन "ॐ भास्कराय नमः" का 19 बार जाप करें।
Kanya Saptahik Rashifal - कन्या साप्ताहिक राशिफल
इस हफ्ते आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आने की आशंका, न के बराबर ही रहेगी। जिसके चलते अधिकांश समय आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में राहु देव के बैठे होने के कारण आप भौतिक और मानसिक दोनों पक्षों से सबल रहेंगे और ऊर्जा के साथ एक उत्तम और स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाएंगे। हालांकि आपको कुछ घबराहट की शिकायत रह सकती है, इसलिए समय-समय पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लेते रहें, ताकि आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाए। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप, कई स्रोतों से पैसा कमाने में पूरी तरह से कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपने रिश्तेदारों को भी ज़रूरत पड़ने पर, किसी प्रकार की आर्थिक मदद दे सकते हैं। परंतु ऐसे लोगों को उधारी पर धन देने से बचें, जो पैसों को सही समय पर नहीं लौटते हैं। अन्यथा आपका धन इस बार भी अटक सकता हैं।
अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले, इस सप्ताह आपको दूसरे सदस्यों की भी राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। अन्यथा आप घरवालों के हित में जिस फैसले को लेने का सोच रहे थे, वो उन्हें आपके ही विरुद्ध कर सकता है। शनि देव आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में मौजूद होंगे और ऐसे में, इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं और नीतियों पर पुनर्विचार करते हुए, उसमें ज़रूरी सुधार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान आपके काम के नतीजे और मुनाफ़े आपके अनुसार तो होंगे, परंतु आपके मन में ज्यादा की चाह आपको संतुष्टि नहीं देगी और आप निरंतर और ज्यादा की चाहत में प्रयासरत दिखाई देंगे। आपका साप्ताहिक राशिफल यह संकेत देता है कि, उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी ये समय विशेष अच्छा रहेगा। क्योंकि आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी, जिससे आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन "ॐ बुधाय नमः" का 41 बार जाप करें।
Tula Saptahik Rashifal - तुला साप्ताहिक राशिफल
केतु देव आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में विराजमान होंगे और इसके फलस्वरूप, इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार आएगा, इसलिए ऐसी गतिविधियों में शामिल हों जो रोमांचक हों और आपको सुकून दें। क्योंकि इससे आप स्वयं को मानसिक तनाव से दूर रखने में सफल हो सकेंगे। इस राशि के कुछ जातकों के घर में, इस सप्ताह किसी प्रकार का कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने की भी संभावना है। जिसपर आपका काफी धन खर्च होगा, क्योंकि आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में शनि महाराज विराजमान होंगे। लेकिन आपके द्वारा पहले से ही धन संचय किए जाने से, इन ख़र्चों का असर आपकी आर्थिक स्थिति को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं करेगा। अपने आस-पास के प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए, आपके द्वारा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना अच्छा मौक़ा साबित होगा। क्योंकि इस सप्ताह दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता, आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।
इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं और नीतियों पर पुनर्विचार करते हुए, उसमें ज़रूरी सुधार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान आपके काम के नतीजे और मुनाफ़े आपके अनुसार तो होंगे, परंतु आपके मन में ज्यादा की चाह आपको संतुष्टि नहीं देगी और आप निरंतर और ज्यादा की चाहत में प्रयासरत दिखाई देंगे। इस सप्ताह बुद्धि के देवता कई छात्रों को मेहनत का फल दिलाते हुए, सफलता की प्राप्ति कराने का कार्य करेंगे। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी, इस समय भाग्य का साथ मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।
Vrishchika Saptahik Rashifal - वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के दसवें भाव में केतु ग्रह स्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, इस सप्ताह व्यापार या दफ़्तर का तनाव, आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। इससे आप खुद को अपने काम के प्रति, केंद्रित करने में भी पूरी तरह असमर्थ होंगे। ऐसे में समय रहते खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करें। इस सप्ताह शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में उपस्थित होंगे और ऐसे में, आपके आर्थिक फ़ैसलों में सुधार, इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और इससे आपको पूर्व के हर नुकसान से उभरने में भी मदद मिलेगी। जिससे एक बार फिर से चीज़ें, पुनः पटरी पर आती प्रतीत होंगी।
इस सप्ताह आपके दोस्त कोई बढ़िया योजना बनाकर, आपका मन ख़ुशनुमा कर देंगे। ये योजना कही बाहर जाने की हो सकती है, जहाँ आपको अपने दोस्तों के साथ पुनः मौज-मस्ती करने का अवसर मिल सकेगा। आपके करियर राशिफल के मुताबिक इस राशि के व्यापारी जातकों को इस पूरे ही सप्ताह उठापटक से निजात मिलते हुए बहुत प्रशंसा और उन्नति मिल सकेगी क्योंकि ये समय आपको भाग्य का साथ देगा, जिसके कारण आप कम मेहनत के बाद भी शुभ फल प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपको शुरू में थोड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन मध्य भाग के बाद आपको हर विषय में अपने आप ही सफलता प्राप्त होती दिखाई देगी। ऐसे में इंटरनेट का इस्तेमाल कर आप अपने ज्ञान में वृद्धि के साथ ही, विषयों को समझने का प्रयास भी कर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Dhanu Saptahik Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल
शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में विराजमान होंगे और इसके फलस्वरूप, इस समयावधि के दौरान, आप निरंतर अपनी जीवन शैली में सुधार करने का परिवर्तन करेंगे। इसके लिए आप बेहतर स्वास्थ्य जीवन के लिए, खुद को अपने आराम के क्षेत्र से निकालते हुए, रोज़ाना नियमित रूप से योग, व्यायाम करने का फैसला भी ले सकते हैं। हालांकि इस समय आपको काम का ज्यादा बोझ, अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए। राहु देव के आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में बैठे होने के कारण पूर्व समय में आपके द्वारा किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है। जिससे आपको लाभ पहुँचेगा, साथ ही आप इससे अपने भविष्य को सुरक्षित करने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। इस सप्ताह घर पर किसी सदस्य का स्थान परिवर्तन संभव है, या ऐसी संभावना बनती दिखाई दे रही है कि आप अपने वर्तमान निवास स्थान से कहीं दूर रहने के लिए जाने का प्लान करें। इस सप्ताह आप अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय अपने परिवार के निकालते हुए, उनके साथ समय व्यतीत करते और परिवार से जुड़े किसी निर्णय पर साथ बैठकर विचार-विमर्श करते दिखाई देंगे।
इस सप्ताह आपको अपने करियर में विकास करने के लिए अपने कौशल में वृद्धि के साथ-साथ कड़ी मेहनत करनी होगी, अन्यथा आप किसी भी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर सकेंगे। इसका सीधा असर आपके करियर पर पड़ेगा और साथ ही आप निर्णय लेने में भी परेशानी महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह यूं तो मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध होगा, परंतु अधिकांश रुप से आपके लिए समय सामान्य से अच्छा ही रहने के योग नज़र आ रहे हैं। खासतौर से यदि आप इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, चिकित्सा विज्ञान, विधि तथा कानून (लॉ), फैशन डिज़ाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, आदि जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं तो, ये हफ्ता आपके लिए फ़ायदेमंद सिद्ध होने के साथ ही, आपके लिए जीवन में आगे बढ़ने के कई शुभ अवसर लेकर आ रहा है।
उपाय: गुरुवार के दिन वृद्ध ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
Makara Saptahik Rashifal - मकर साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में केतु ग्रह मौजूद होंगे और ऐसे में, घर-परिवार और निजी जीवन में चल रही तनाव ग्रस्त गतिविधियाँ, आपको अंदर से मायूस और बेचैन कर सकती है। हालांकि इस दौरान आप अपनी बेचैनी को दूसरों से छुपाते दिखाई देंगे, जिससे आपके स्वभाव में कुछ आक्रामकता की वृद्धि भी हो सकती है। इस सप्ताह गुरु देव के आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में विराजमान होने के कारण आपको किसी बड़ी डील के होने से, कोई बड़ा फ़ायदा मिल सकता है। इस कारण आप अपने लिए, किसी कीमती सामान की ख़रीदारी भी कर सकते हैं।परन्तु आपको थोड़ा सावधान रहने की भी ज़रूरत होगी, क्योंकि आशंका है कि वो कीमती सामान आप से खो जाए या चोरी हो जाए। इससे आपको बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इस सप्ताह आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि, ऐसा शायद ही कोई घर होगा, जहाँ सदस्यों के बीच मतभेद नहीं होते। इसलिए आपको अपने परिवार की मुद्दों को, दूसरे आम परिचितों से साझा करने से बचना होगा, अन्यथा आप खुद को दूसरों के बीच हास्य का पात्र बना सकते हैं। जिससे आपके ही मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होने की आशंका रहेगी।
इस सप्ताह कार्यस्थल पर किसी भी मीटिंग में, आपको अपने विचारों और सुझावों को रखते समय बेहद स्पष्ट होने की आवश्यकता होगी। क्योंकि यदि आप सीधा जवाब नहीं देंगे तो, आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज़ हो सकते हैं। जिसके कारण आपको मायूसी हाथ लगेगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप, उम्मीद से बेहद अच्छा प्रदर्शन करेंगे और यह अवधि आपके जीवन में आगे बढ़ने के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। इस दौरान विद्यार्थी अपने अध्ययन के प्रति विशिष्ट रुचि विकसित करते हुए, अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।
उपाय: शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं।
Kumbha Saptahik Rashifal - कुम्भ साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के दूसरे भाव में शनि ग्रह के उपस्थिति होने से इस सप्ताह आपके स्वभाव में अपने स्वास्थ्य को लेकर, थोड़ी अधिक सजकता देखी जाएगी। जिसके कारण आप पहले से अधिक बेहतर खान-पान लेते दिखाई देंगे। इसलिए अपना रहन-सहन ठीक रखें और अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ़ उठाए। आर्थिक नज़रिए से ये सप्ताह, धन संबंधी मामलों में आपको सामान्य से अच्छे फलों की प्राप्ति कराएगा। क्योंकि योग बन रहे हैं कि इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान, उनके काम के अनुसार तरक्की तो मिलेगी ही, साथ ही कई जातकों के वेतन वृद्धि होने की भी संभावना बन रही है। ऐसे में इस उत्तम समय का उचित से उचित लाभ उठाते हुए, हर मौके से धन कमाने की ओर अपने प्रयास करते रहें। इस सप्ताह आपके माता-पिता आपके किसी कार्य के कारण, आप पर गर्व की अनुभूति करेंगे। इससे पारिवारिक वातावरण में भी शांति आएगी और आपको घर पर वो सम्मान मिल सकेगा, जिसकी आप लंबे समय से चाहत में थे।
इस राशि के स्व-नियोजित व्यवसायी, इस सप्ताह अधिक सफलता हासिल करेंगे। जिससे उन्हें समाज के साथ-साथ घर-परिवार में भी उचित मान-सम्मान मिल सकेगा और इससे उन्हें खुद को और बेहतर प्रदर्शन के लिए, प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। आपके शैक्षिक भविष्यफल के अनुसार, विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए ये सप्ताह विशेष अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा फैशन या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी, ये समय सबसे अधिक अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय उन्हें अपनी शिक्षा में, सफलता के कई अवसर मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन 24 बार “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
Meena Saptahik Rashifal - मीन साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह ज़्यादा शराब पीकर तेज़ गाड़ी चलाना, आपको भारी पड़ सकता है। क्योंकि योग बन रहे हैं कि इस लापरवाही के कारण कई जातकों को धन हानि होने के साथ ही, सेहत से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। शनि ग्रह आपकी चंद्र राशि के पहले/लग्न भाव में बैठे होंगे और ऐसे में, इस सप्ताह आपको बेवजह के धन खर्च पर, शुरुआत से ही नियंत्रण रखने की ज़रूरत होगी। अन्यथा जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है, जिससे आप उधारी पर धन लेते हुए खुद पर अतिरिक्त तनाव का बोझ बढ़ा सकते हैं। ये सप्ताह परिवार के लिहाज़ से, ख़ुशियों से भरा रहेगा। क्योंकि आपके घर के कई सदस्य, आपको ख़ुशी देने का प्रयास करेगा। जिसके कारण आप उनके प्रयास देख, स्वयं भी घर के वातावरण को अनुकूल करने का प्रयत्न करते दिखाई देंगे।
आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में राहु ग्रह मौजूद होंगे और इसके फलस्वरूप, काम और अतरिक्त जिम्मेदारियों के चलते आप इस सप्ताह थोड़े से तनावपूर्ण होंगे, जिसके कारण संभव है कि आप कुछ ऐसे गलती कर दें, जिसका नकारात्मक असर सीधा आपके करियर पर दिखाई देगा। इस सप्ताह आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करने के लिए, अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होने की सबसे अधिक जरुरत होगी। ऐसे में अपनी संगति में सुधार करते हुए उन लोगों को उससे दूर कर दें, जो अपने साथ-साथ आपको भी गलत चीज़ों की आदत डाल रहे हैं। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव भले ही आपको अभी नज़र न आ रहा हो, लेकिन बाद में इसके कारण आपको अपने जीवन में बहुत ज्यादा दुष्प्रभाव उठाने पड़ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” का 21 बार जाप करें।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
यह भी पढ़ें:
शनि के मार्गी होने से बनेंगे धन और तरक्की के योग, इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!