अगस्त के दूसरे सप्ताह में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। जिसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। 11 अगस्त को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे और वहां जाकर गुरु के साथ गजकेसरी योग बनाएंगे। साथ ही इसी राशि में तीन ग्रहों के साथ मिलकर चतुर्ग्रही योग का भी निर्माण करेंगे। वहीं 11 अगस्त को शुक्र भी अपना नक्षत्र बदलेंगे। तो 13 अगस्त को बुध और शुक्र के बीच लाभ दृष्टि योग बनेगा। फिर 16 अगस्त को बुध नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। पूरे हफ्ते ग्रहों और नक्षत्रों में होने वाला यह बदलाव 3 राशियों के लिए अत्यंत फायदेमंद साबित होगा।
वृषभ राशि
इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के अंदर उत्साह और जोश भरपूर मात्रा में रहेगा, जिस कारण आप अपने सभी काम अच्छे से पूरा कर सकेंगे। कोर्ट-कचहरी में कोई पुराना मामला चल रहा था तो इस सप्ताह आपको उसमें सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। उस मामले का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण इस राशि के विदेश जाने का सपना देख रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलने के भी योग रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए ये हफ्ता काफी फलदायी साबित हो सकता है। साथ ही आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
कर्क राशि
चंद्र राशि के अनुसार शनि के नवम भाव में स्थित होने के कारण यह सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए शानदार साबित हो सकता है। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। इस हफ्ते निवेश करना भी आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आपको समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।
तुला राशि
चंद्र राशि के अनुसार बृहस्पति के आपके दशम भाव में स्थित होने से ये सप्ताह निवेश के लिए बेहतरीन रहने वाला है। लेकिन उचित सलाह से ही अपना निवेश करें। किसी काम को लेकर की गई मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही प्रोमोशन के भी योग बन रहे हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: