साप्ताहिक राशिफल (9 नवंबर से 15 नवंबर 2026): चंद्र राशि अनुसार नवंबर का यह सप्ताह सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर आ सकता है। नीच राशि में सूर्य का होना और चंद्रमा का मकर, कुंभ, मीन राशियों में गोचर करना कुछ राशियों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। वहीं कुछ राशियां अच्छे परिणाम भी इस सप्ताह प्राप्त कर सकती हैं। यहां विस्तार से पढ़िए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से केतु के पांचवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह मानसिक तौर पर आप खुद को, स्थिर महसूस नहीं करेंगे। इसलिए आपको इस बात का सबसे अधिक ख़याल रखने की ज़रूरत होगी कि, दूसरों के सामने बातचीत करते समय मर्दाया का ध्यान रखें, और दूसरों से अच्छा बर्ताव करें। अन्यथा तनाव मिलने के साथ-साथ, आपकी छवि को भी नुकसान पहुँच सकता है। चंद्र राशि से बृहस्पति के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के कार्य के ज़रिए, कोई बड़ा फ़ायदा होगा। साथ ही आप में से कई लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें मुनाफ़े की संभावना नज़र आए और विशेष हो। इस सप्ताह ज़रूरत पड़ने पर जब-जब आप खुद को अकेला महसूस करेंगे तो, उस समय आपके माता-पिता आपको अपना आशीर्वाद देते हुए, आपका मनोबल बढ़ाने का कार्य करेंगे। इससे आपका पारिवारिक जीवन सुचारु ढंग से चलता रहेगा। पूर्व के सप्ताह की अपेक्षा, ये हफ्ता आपके करियर को रफ़्तार देने का कार्य करेगा। क्योंकि यदि आप व्यापारी है तो, आपको अचानक नए ग्राहक व निवेशकों से मुलाक़ात करके, उन्हें अपने पक्ष में करने का कोई मौका मिल सकता है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मी भी, इस दौरान उन्हें अधिक समझने की कोशिश करते हुए, उन्हें अपना पूर्ण सहयोग देने का कार्य करेंगे। इस सप्ताह आप जो भी मेहनत करेंगे, आपको उसके अनुसार ही अच्छे व सफल फलों की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई देती है। इसलिए शुरुआत से ही मेहनत के लिए तैयार रहें और अपने प्रयासों को रफ़्तार देते हुए, अपना मन अपनी शिक्षा के प्रति ही केंद्रित रखें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
वृष साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से शनि के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, स्वास्थ्य के लिहाज से समय विशेष अच्छा रहेगा और आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के बल पर, अपने परिवार के लोगों का भी खूब ख्याल रखेंगे। जिससे परिवार में आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने की संभावना है। कुल मिलाकर देखें तो, यह सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए बेहतर रहेगा। चंद्र राशि से बृहस्पति के तीसरे भाव में स्थित होने के कारण, यदि धन या ज़मीन से जुड़ा कोई मामला, कोर्ट-कचहरी में निलंबित पड़ा था तो, इस सप्ताह उसका फैसला आपके पक्ष में आने के योग बन रहे हैं। जिससे आपको न सिर्फ धन की प्राप्ति होगी, बल्कि आपकी खराब आर्थिक स्थिति भी काफी हद तक वापस पटरी पर आती प्रतीत होगी। इस पूरे ही सप्ताह कई घरेलू मसले आपके दिमाग़ पर छाए रहेंगे और ये आपकी ठीक तरह से, काम करने की क्षमता को भी ख़राब कर देंगे। जिसका सीधा असर आपके पारिवारिक जीवन पर पड़ेगा। इस सप्ताह व्यापारी जातकों को, कोई बढ़िया चीज़ या ख़बर मिल सकती है। जिसे सुनने भर से ही आप, ख़ुशी से झूमते हुए दिखाई देंगे। इस खबर को सुनने भर से ही संभव है कि, आप अपने अधीन कार्य कर रहे कर्मियों को मिठाई खिलाए। ऐसे में यदि आप उन्हें मिठाई के साथ-साथ वेतन में कुछ अतिरिक्त पैसे देंगे तो, आपके प्रति उनका सम्मान और बढ़ सकेगा। इस सप्ताह उच्च शिक्षा के क्षेत्र में, आप बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और इस हेतु यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो, उसमें भी आपको अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने सभी दस्तावेज़ पूरे रखें और सभी ज़रूरी फ़ॉर्म को, समय-समय पर भरतें रहें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से शनि के दसवें भाव में स्थित होने के कारण, एक्सरसाइज या योग को अपने जीवन का हिस्सा, इस दौरान आप बना सकते हैं। क्योंकि इस समय कई ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल, आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रोत्साहन देगी। इसलिए इसका उत्तम व उचित लाभ उठाए। चंद्र राशि से केतु के तृतीय भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आपको इस दौरान कोई भी निवेश करना है तो, पहले वास्तविकताओं का आकलन कर लें और उसके बाद ही निवेश करें। अन्यथा आपका धन अटक सकता है। घर-परिवार में यदि बड़े-बुज़ुर्ग हैं तो, इस सप्ताह उनकी बेजा मांगे और उनका ज़रूरत से ज्यादा आप से अपेक्षा रखना, आपको परेशान कर सकता है। जिसके कारण आपका निजी जीवन तो तनावपूर्ण रहेगा ही, साथ ही इसका नकारात्मक असर आपके कार्यक्षेत्र को भी बाधित कर सकता है। अगर आप व्यवसाय में किसी नये भागीदार को जोड़ने का विचार कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपके लिए ये बेहद ज़रूरी होगा कि, उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य की जाँच अपने तरीके से अच्छी तरह कर लें और उसके बाद ही किसी भी निर्णय पर पहुंचे। आपकी राशि के छात्रों को इस सप्ताह, अपने शिक्षकों और अभिभावकों का सहयोग मिल सकेगा। ऐसे में आपको भी ये सुझाव दिया जाता है कि अपने हर संकोच को दूर करते हुए, अपने शिक्षकों की मदद लेते रहें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से बृहस्पति के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण, यदि आप एसिडिटी, अपच और गठिया जैसे रोग से परेशान थे तो, इस सप्ताह आपको इन रोगों से कुछ राहत मिलने के योग बनेंगे। हालांकि बावजूद इसके आपको समय-समय पर होने वाली सर्दी, जुकाम जैसी छोटी-मोटी समस्याओं से अपना बचाव करने की सलाह दी जाती है। चंद्र राशि से शनि के नवम भाव में स्थित होने के कारण, इस हफ्ते की शुरुआत में ही, आपके जीवन में आ रही हर प्रकार की आर्थिक परेशानी दूर होगी और उसमें आए सुधार के चलते, सप्ताह के मध्य में आपके लिए कई ज़रूरी चीज़ें ख़रीदना आसान होगा। जिससे आप अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करते नज़र आएँगे। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं का आनंद लेने में इतना व्यस्त रहने वाले है कि, आपके पास अपने परिवार की ज़रूरतों को पूरा करने का समय ही नहीं बचेगा। जिसके कारण आप उन्हें नाराज़ करते हुए, पारिवारिक वातावरण को तनावपूर्ण बना सकते हैं। ये देखा गया है कि हम करियर में आगे बढ़ते हुए, अहंकार में आकर अपने आस-पास के लोगों जैसे: अपने अभिभावक, अपने गुरु और मित्रों को भूल जाते हैं। और जब विरपित परिस्थितियां आती हैं तब हमारे मन में भी उनकी याद और सहयोग की इच्छा पुनः जागृत होने लगती है। ऐसा ही इस सप्ताह आपके साथ भी होगा। जब आपका अहंकार आपको दूसरों से दूर करेगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस सप्ताह विद्यार्थियों को, कई सकारात्मक बदलाव नजर आएँगे। खासतौर से वो छात्र जो विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह समय विशेष फलदायी साबित होगा।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
रोज़मर्रा की गतिविधियाँ करते समय, इस सप्ताह सभी गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि संभव है कि आपकी लापरवाही न चाहते हुए भी आपको परेशानी दें, जिसके चलते आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि से आपको दो-चार होना पड़े। चंद्र राशि से राहु के सातवें भाव में स्थित होने के कारण, यदि आप साझेदारी में कारोबार करते है तो, आपको इस सप्ताह अपने साझेदार से संबंध सुधारने की जरुरत रहने वाली है। क्योंकि ऐसा करके ही आप उनकी मदद से, अच्छा आर्थिक मुनाफ़ा अर्जित कर सकेंगे। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए ही, अपने प्रयासों को सही दिशा में आगे बढ़ाते रहें। घर में उल्लास का माहौल, इस सप्ताह आपके तनावों को कम कर देगा। ऐसे में ज़रूरी होगा कि आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। साथ ही इस सप्ताह आपको इस बात को समझने में भी मदद मिलेगी कि, अपने परिवार की भलाई के लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी। इसके लिए आपके हर कामों के पीछे, प्यार और दूर दृष्टि की भावना होनी चाहिए। इस सप्ताह किसी भी प्रकार के पार्टनशिप के बिज़नेस में कार्य कर रहे व्यापारियों को, अपने साझेदार के साथ काम करते वक़्त युक्ति और चतुरता दिखाई की ज़रूरत होगी। अन्यथा वो आपको किसी प्रकार का कोई बड़ा धोखा भी दे सकते हैं। इस राशि के वो सभी छात्र जो विदेश जाने की सोच रहे है उन विद्यार्थियों को, इस सप्ताह के मध्य में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको खुद को, अपने लक्ष्य की ओर ही केंद्रित करने की ज़रूरत होगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से शनि के सातवें भाव में स्थित होने के कारण, यदि आपकी तबियत खराब थी तो, आपको इस सप्ताह ऐसी चीज़ों व गतिविधियों पर काम करने की ज़रूरत होगी, जिससे आपकी सेहत में सुधार आ सकें। इसलिए खुद को सेहतमंद रखने के लिए, अपनी खराब आदतों में सुधार लेकर आएं और अच्छा खान-पान लेते हुए, खुद को अधिक मसालेदार भोजन से भी दूर रखें। चंद्र राशि से बृहस्पति के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपको बेवकूफी भरे कार्यों से बचकर रहने, और धन का सही उपयोग करने की ज़रूरत होगी। क्योंकि योग बन रहे हैं कि यदि आपने अपने किसी करीबी से किसी प्रकार के धन की मांग की थी तो, उसमे आपको सफलता मिल सकेगी। इसलिए होशियारी से निवेश करें, और धन का उचित उपयोग करें। इस सप्ताह अचानक घर-परिवार से जुड़ी कोई नई ज़िम्मेदारी मिलने से, आपकी सभी योजनाएं बाधित हो सकती हैं। इस दौरान आप घरेलू कार्यों में खुद को इस कदर जकड़ा हुआ महसूस करेंगे कि, आपको ये भी लग सकता है कि आप दूसरों के लिए ज़्यादा और ख़ुद के लिए कम कर पा रहें। इस कारण आपके स्वभाव में भी कुछ क्रोध झलक सकता है। सितारों की चाल से इस दौरान, आपकी नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता, निखर कर सामने आएगी। जिसके कारण आप कार्यस्थल पर, अपनी अलग पहचान और सम्मान पाने में सफल रहेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको कार्यस्थल पर, किसी महिला सहकर्मी का भी भरपूर साथ मिलने की संभावना है। यदि आपको अपनी परीक्षा के परिणाम का इंतजार था तो, इस सप्ताह आपका ये इंतज़ार खत्म हो सकता है। क्योंकि ये समय आपके लिए कोई शुभ समाचार लेकर आएगा, खासतौर से वो छात्र जो पढ़ाई के लिए अपने परिवार से दूर रहते हैं, उन्हें इस दौरान अपने माता-पिता से प्रोत्साहन मिलने के योग बनेंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
तुला साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से राहु के पाँचवें भाव में स्थित होने के कारण, आप हमेशा अपनी सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए, हर संभव प्रयास करते दिखाई देते हैं और इस सप्ताह आपका ये रवैया, आपकी सेहत के लिए हानिकारण सिद्ध होने की आशंका रहने वाली है। क्योंकि इस दौरान आपका मनमौजी बर्ताव, सेहत के लिए परेशानी तो खड़ी करेगा ही, साथ ही आपके निजी जीवन को भी कष्टदायक बना सकता है। चंद्र राशि से केतु के ग्यारहवें भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आपके दोस्त व कोई करीबी रिश्तेदार, आपका हर कदम पर सहयोग करते हुए, आपको हर प्रकार की वित्तीय कठिनाइयों से निकलने में आपकी मदद करेगा। जिनके सहयोग से आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर तो कर ही सकेंगे, साथ ही आपको अपने किसी ऋण को चुकाने में भी मदद मिलेगी। इस सप्ताह आपके दोस्त कोई बढ़िया योजना बनाकर, आपका मन ख़ुशनुमा कर देंगे। ये योजना कही बाहर जाने की हो सकती है, जहाँ आपको अपने दोस्तों के साथ पुनः मौज-मस्ती करने का अवसर मिल सकेगा। इस सप्ताह आपको अपनी योजनाओं और नीतियों पर पुनर्विचार करते हुए, उसमें ज़रूरी सुधार करना पड़ सकता है। क्योंकि इस दौरान आपके काम के नतीजे और मुनाफ़े आपके अनुसार तो होंगे, परंतु आपके मन में ज्यादा की चाह आपको संतुष्टि नहीं देगी और आप निरंतर और ज्यादा की चाहत में प्रयासरत दिखाई देंगे। यदि आप पॉलिटिक्स या सोशल सर्विस की पढ़ाई कर रहे हैं तो, आपके लिए ये समय सबसे अधिक अच्छा रहेगा। वहीं इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के छात्रों को भी इस दौरान, भरपूर सफलता मिलने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से बृहस्पति के नवम भाव में स्थित होने के कारण, वो जातक जिन्हे नेत्र संबंधित विकार था, उनके जीवन में ये सप्ताह विशेष शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। क्योंकि इस दौरान आप अपनी आँखों की सही और उचित देखभाल करने में सफल तो होंगे ही, साथ ही उसमें सुधार लाने के लिए आप कोई फैसला भी ले सकते हैं। ये सप्ताह आपके लिए भाग्य का साथ लेकर आएगा, जिसके कारण आप सामान्य से कई गुना ज्यादा पैसे कमाते दिखाई देंगे। ये सब देखकर ऐसा प्रतीत होगा कि, मां लक्ष्मी आपके ऊपर मुख्य रूप से मेहरबान हैं। इसलिए आपको भी धन और पैसों को सही महत्व देते हुए, उसे अपने हाथों से फिसलने से रोकना होगा। आप अक्सर घरेलू ज़िम्मेदारियों से दूर भागते दिखाई देते हैं, परंतु इस सप्ताह ऐसा करना आपके लिए ख़ासा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि किसी भी क़ीमत पर इस दौरान घर की जिम्मेदारियों से आप अपना पल्ला नहीं झाड़ पाएंगे, जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
चंद्र राशि से राहु के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक, अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में नहीं कर सकेंगे। जिससे आपको करियर में आगे बढ़ने में, परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय छात्रों को भरपूर सफलता मिलेगी। साथ ही आप पर कई शुभ ग्रहों का प्रभाव भी, आपको अच्छे परिणाम देने का कार्य करेगा। इसलिए वो छात्र जो शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें ग्रहों की इस शुभ दृष्टि से अपने मनपसंद स्कूल और कॉलेजों में दाख़िला मिलने के योग बनेंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
धनु साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से शनि के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह करियर को लेकर तनाव के चलते, आपको कुछ छोटी-मोटी बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए सुकून और दिमाग को शांत करने के लिए, दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ और संभव हो तो, आप उनके साथ किसी छोटी यात्रा पर भी जाने का प्लान कर सकते हैं। आपका आर्थिक जीवन इस सप्ताह भर, अच्छा रहने के योग बन रहे हैं। ख़ासकर से इस दौरान ग्रहों के प्रभाव से, आपको धन अर्जित करने के कई मौके मिलेंगे। साथ ही इस समय आपके मान-सम्मान में भी, वृद्धि होती दिखाई देगी। इस सप्ताह घर-परिवार में कोई फंक्शन अथवा कोई शुभ या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। जिसके कारण आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल दिखाई देगा और इससे घर-परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। घर में ये मांगलिक कार्यक्रम, किसी का विवाह अथवा संतान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यस्थल पर वो सभी लोग, जो आपकी सफलता के आड़े आ रहे थे, वे आपकी आँखों के सामने ही नीचे को ओर खिसकते दिखाई देंगे। जिससे आपके मनोबल में वृद्धि के साथ-साथ, आपका आत्मविश्वास भी बढ़ सकेगा और आप पहले से अधिक रफ़्तार के साथ, हर कार्य को पूरा करने की ओर प्रयास कर पाएंगे। ये समय रचनात्मक विषयों से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए, अधिक अनुकूल होगा और इस दौरान उन्हें अपनी शिक्षा संबंधित परेशानियों का सामना करने में, भरपूर सफलता की प्राप्ति हो सकेगी। इसलिए जिन भी विषयों को समझने में आपको पूर्व में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी, उन्हें इस समय आप समझने में पूरी तरह सक्षम होंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मकर साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से बृहस्पति के सातवें भाव में स्थित होने के कारण, खेल-कूद में हिस्सा लेने की, आपको इस सप्ताह सबसे अधिक ज़रूरत है। क्योंकि आप भी इस बात को समझते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य जीवन ही, एक अच्छे और सफल जीवन का रहस्य है। इसलिए इस बात को याद करते रहें और खुद को सेहतमंद रखने का प्रयास करें। पूर्व समय में आपके द्वारा किये गए हर प्रकार के प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन, इस सप्ताह पूरे होने की संभावना है। जिससे आपको लाभ पहुँचेगा, साथ ही आप इससे अपने भविष्य को सुरक्षित करने में भी काफी हद तक सफल रहेंगे। इस सप्ताह आपका कोई दोस्त या करीबी आपको ऐसे वक़्त पर दग़ा दे सकता है, जब आपको उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत हो। इसलिए दूसरों पर किसी भी ज़रूरत को लेकर अधिक निर्भर होने से बचें, अन्यथा बाद में आपको ही परेशानी होगी। कामकाज के मामले में इस सप्ताह, आपकी आवाज़ पूरी तरह सुनी जाएगी। कहने का मतलब ये हैं कि, भले ही वो व्यापार हो या नौकरी, हर जगह आपकी रणनीति और योजना की सराहना होगी। साथ ही दूसरे लोग भी आपके विचार-विमर्श पर, ध्यान देते नज़र आएँगे। जिसे देख आपको प्रोत्साहन मिलेगा। इस सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पूर्व की मेहनत से, आपको उत्तम फल की प्राप्ति होगी। साथ ही यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण करने का सोच रहे हैं तो, उसके लिए भी ये समय विशेष अच्छा रहेगा। क्योंकि आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। परंतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस समय, थोड़ी अधिक मेहनत जारी रखनी होगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से राहु के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह आप समाज के कई बड़े लोगों से मुलाक़ात करने के लिए, अतिरिक्त प्रयास और ऊर्जा का इस्तेमाल करते दिखाई देंगे। परन्तु इस दौरान आपको ये समझना होगा कि सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से ज्यादा, आपके लिए अपनी सेहत को प्राथमिकता देना ज़रूरी है। इसलिए अपनी ऊर्जा को बचाते हुए, उसे अपनी सेहत में सुधार लाने के लिए इस्तेमाल करें। संभावना है कि ये समय आपके जिंदगी में, वेतन वृद्धि के कई योग लेकर आए। जिसके कारण यदि आपके जीवन में अप्रत्याशित रुप से ख़र्चों की वृद्धि भी होगी, तो भी इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। हालांकि आप खुद को आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए, अपने धन के बेवजह खर्च पर नियंत्रण लगाते हुए, उसके संचय की ओर अपने प्रयासों को रफ़्तार दे सकते हैं। इस राशि के कुछ जातकों की छोटी बहन को, इस सप्ताह मनचाही जॉब मिल सकती है। ऐसे में बहन की जॉब लगने से, घर-परिवार का माहौल खुशनुमा होने की पूरी उम्मीद रहेगी। इस ख़ुशी को मनाते हुए आप घरवालों के साथ, किसी छोटी-सी पिकनिक या बाहर खाने पर जाने का प्लान बना सकते हैं। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए, ये सप्ताह बेहतरीन रहने वाला है। क्योंकि इससे आपको और पार्टनर को भी, अच्छा मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें, अन्यथा कम संवाद के कारण आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है। वो छात्र जो उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे है, उनके लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। खासतौर से इस हफ्ते की शुरुआत आपसे अधिक मेहनत कराएगी, परंतु इसके बाद आप कम मेहनत करके भी अधिक अंक प्राप्त कर सकेंगे।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
मीन साप्ताहिक राशिफल
चंद्र राशि से राहु के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण, आपका भविष्यफल संकेत देता है कि आपके द्वारा अधिक वसायुक्त भोजन का परहेज करना तथा आपकी संतुलित दिनचर्या का असर, इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक रूप से देखने को मिलेगा और इससे आपके मोटापे में भी कमी आएगी। चंद्र राशि से शनि के प्रथम भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह तंग आर्थिक हालात के चलते, आपका कोई अहम काम बीच में ही अटक सकता है। जिसके कारण आपको बड़ा नुकसान संभव है। ऐसे में अगर मुमकिन हो तो किसी बैंक या किसी करीबी से आर्थिक सहयोग लेते हुए, अपने अधूरे पड़े कार्य को पूरा करें। पारिवारिक जीवन की बात की जाएं तो, आपकी राशि के लिए ये सप्ताह काफी बढ़िया है। क्योंकि ये वो समय होगा जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे। साथ ही आपके सामने खाने के लिए कई अच्छे-अच्छे पकवान होंगे, जिसके कारण आपके सामने ये समस्या उत्पन्न हो सकती है कि किसे पहले चुना जाए। पूर्व के समय में, कार्यक्षेत्र पर जिन हालातों को, आप अपने पक्ष में करने के लिए अतिरिक्त मेहनत कर रहे थे, वो इस सप्ताह आपके थोड़े से प्रयास के बाद ही, आपके पक्ष में होते प्रतीत होंगे। कहने का मतलब ये हैं कि इस समय, अगर आप मेहनत सामान्य से थोड़ी कम भी करेंगे तो भी, आपको अच्छे व शुभ फलों की प्राप्ति हो सकेगी। जो लोग अभी-अभी अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का प्रयास करते हुए, नौकरी की तलाश कर रहे थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए फ़ोन आ सकता है। ऐसे में वहा जाते समय, खुद को हर सवाल के लिए पहले से ही तैयार कर लें, अन्यथा आप इस मौके को भी गवा सकते हैं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Dhanteras Shubh Yog 2026: धनतेरस पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों पर मेहरबान होंगी मां लक्ष्मी