1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: अगर आप भी कर रहे हैं ये एक गलती तो हर जगह से मिलेगी करारी हार, कभी नहीं चख पाएंगे सफलता का स्वाद

Chanakya Niti: अगर आप भी कर रहे हैं ये एक गलती तो हर जगह से मिलेगी करारी हार, कभी नहीं चख पाएंगे सफलता का स्वाद

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 19, 2022 01:40 pm IST,  Updated : Nov 19, 2022 01:40 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे नियम व आदतों के बारे में बताया है जो कि किसी भी मनुष्य की सफलता में सबसे बड़ी बाधा हैं। इसलिए समय रहते ही इन्हें छोड़ देना चाहिए।

चाणक्य निति - India TV Hindi
चाणक्य निति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मानव जीवन को लेकर कई सारी बातें कहीं हैं। इन बातों को अपनाकर इंसान लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है। वहीं, इन बातों पर इंसान ने अगर ढंग से अमल नहीं किया तो उसे असफल होने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि उनकी नीतियां मानव जीवन का आईना कही जाती हैं। चाणक्य ने अपनी 'चाणक्य नीति' में मनुष्य जीवन से जुड़ी ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जो उसके सफलता और असफलता का कारण होती हैं। चाणक्य की जिस एक नीति एक बारे में आज बात करेंगे, वह इंसान द्वारा की जाने वाली एक गलती के बारे में हैं। हालांकि, ये नीति जीवन में सफल या असफल बनाने में अहम भूमिका निभाती है। इंसान ने अगर अपनी इस आदत पर काबू पा लिया तो वह जीवन में हर सुख पा सकेगा, वरना उसे जिंदगी पर पछताना पड़ेगा।

Vastu Tips: इस दिशा में सीढ़ियां बनवाने से आती है कई तरह की परेशानियां, हो जाएं सतर्क

अपने मन पर काबू न होना

आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने मन पर काबू रखना आना चाहिए। जो व्यक्ति अपने मन पर काबू नहीं पा सकता उसे हर जगह से सिर्फ हार मिलती है। आप आगे चलकर क्या करने वाले हैं, भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं के बारे में कभी भी किसी को भूलकर भी न बताएं। जब तक की वह सार्थक न हो जाए। अगर आपने अपने योजनाओं के बारे में किसी को बताया तो हो सकता है की वो इसका फायदा उठा ले।, आपकी ये गलती आपकी सफलता में हमेशा बाधा बनेगी। आचार्य चाणक्य ने मन पर काबू न कर पाना इंसान का सबसे बड़ा अवगुण बताया है। यह आदत कई तरह की परेशानियों की वजह बन सकती है। जो इंसान मन पर काबू नहीं कर पाएगा, वह जिंदगी में कभी संतुष्ट नहीं हो सकेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

Saphala Ekadashi 2022: साल 2022 की आखिरी एकादशी कब है? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

Chanakya Niti: महिलाएं अपनी इस खूबी के दम पर हर किसी को बना लेती हैं अपना, सभी जगह मिलता है सम्मान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म