1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: किसी भी हाल में दूसरों के सामने न खोलें ये 3 राज, वरना पर जाएंगे लेने के देने

Chanakya Niti: किसी भी हाल में दूसरों के सामने न खोलें ये 3 राज, वरना पर जाएंगे लेने के देने

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 26, 2022 09:00 am IST,  Updated : Aug 26, 2022 09:00 am IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने 3 ऐसी नीतियों का जिक्र किया है जिसे मनुष्य को दूसरों के सामने नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti:  आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई नीतियां आज भी समाज और परिवार में जीने के सलीके सिखाती हैं। आचार्य चाणक्‍य ने समयकालीन अनुभवों का आकलन करते हुए पैसे, सेहत, बिजनेस, दांपत्‍य जीवन, समाज, जीवन में सफलता से जुड़े तमाम चीजों पर अपनी राय दी है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है, ये हमेशा मुसीबत के समय में सही सलाह देती हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज के विचार में आचार्य चाणक्य ने 3 ऐसी नीतियों का जिक्र किया है जिसे मनुष्य को दूसरों के सामने नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं। 

 

1. अपने नुकसान का दूसरों के सामने न करें जिक्र

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार यदि किसी मनुष्य को व्यापार में पैसों का नुकसान हो जाए तो कभी भी दूसरों के सामने इस बात का जिक्र न करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके विरोधी आपको कमजोर मानकर आप पर ही हावी हो सकते हैं और दूसरे लोग आपको बेकार समझकर आपसे दूरी बना लेंगे। ऐसे में अपने नुकसान को किसी से न बताएं और किसी से भी अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र ना करें।

2. घर की लड़ाई को न करें जिक्र

आचार्य चाणक्‍य जी कहते हैं कि यदि किसी की पत्‍नी में अवगुण हो या फिर वो आपके साथ लड़ाई करें तो ये सारी बातें दूसरों के सामने नहीं कहनी चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति का समाज में छवि खराब हो सकता है। साथ ही आपका दांपत्य जीवन दूसरों के लिए मजाक का विषय बन जाएगा। 

3. धोखे की बात न बताएं

आचार्य चाणक्‍य की नीति के अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने आपको धोखा दिया है तो भी इस बात को दूसरों से न बताएं।  ऐसा करने से लोग आपको कमजोर दिमाग या उदार समझकर आपके साथ धोखेबाजी कर सकते हैं। इसलिए ऐसी बातों को दूसरे से बताकर अपनी छवि को खराब न करें।  इससे समाज में आपकी स्थिति कमजोर होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

ये भी पढ़ें - 

Chanakya Niti: शत्रु से भी ज्यादा घातक होते हैं ये लोग, भूलकर भी न मांगे इनसे मदद

Chanakya Niti: घर के मुखिया को इन गुणों से होना चाहिए संपन्न, वरना बिखर जाएगा परिवार

Chanakya Niti: कुत्तों के इन गुणों को अपनाकर आप भी बन सकते हैं कामयाब, तरक्की देखकर दुश्मन जलकर हो जाएंगे ख़ाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म