आचार्य चाणक्य को अब तक का सबसे अधिक विद्वान और अच्छे शिक्षक के तौर पर माना गया है। चाणक्य ने कई मायनों में दुनिया को सही नसीहत दी है। साथ ही सफलता हासिल करने के कई गुर भी बताए हैं। हम उन बातों को अपने जीवन में उतार कर कामयाब हो सकते हैं। वहीं, कुछ चीजों को करने पर सफल नहीं हो सकते हैं। चाणक्य नीति लोगों को जीवन में सफल और असफल दोनों जरूरी हैं, लेकिन कुछ चीजें से डरने वाले लोग सभी सफल नहीं होते, ऐसे में आइए जानते हैं...
आलोचना से घबराने वाले लोग
आचार्य चाणक्य की मानें तो जो इंसान किसी काम को इसलिए नहीं करता कि उसकी आलोचना हो जाएगी, ऐसे में वह कभी भी आगे नहीं बढ़ सकेगा। चाणक्य ने इंसान का सबसे बड़ा डर आलोचना को ही कहा है। आगे चाणक्य ने सफल होने के उपाय देते हुए भी कहा कि इंसान को अगर सफल होना है कि आपको भीड़ से अलग हटकर कुछ करना चाहिए और अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि आलोचना अवसर की तरह है, इनसे सीखें और आगे बढ़ें।
कठिनाई से भागना
इंसानी जिंदगी में मुश्किलें जीवन का हिस्सा हैं, ऐसे में चाणक्य का मानना है कि हमें कठिनाई के आते ही डरना नहीं चाहिए। चाणक्य ने कहा है कि मुश्किलों से डरने वाले इंसान कभी भी सफल नहीं पाता।चाणक्य नीति में कहा गया है कि कठिनाई ही इंसान को परखती है, उससे पार पाने वाले इंसान को अधिक चमकाती है। ऐसे में अगर आप मुश्किल देखकर घबरा गए तो आपको किसी भी हाल में मंजिल नहीं मिलेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
Radha Ashtami 2025: राधा अष्टमी कब है? जानें क्या लगेगी सामग्री और पूजा विधि
Shani Amavasya 2025: 23 अगस्त को है शनि अमावस्या, अनजाने में भी न करें ये 5 गलतियां