1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर भी पाएंगे बड़ी सफलता, अगर आचार्य चाणक्य के बताए ये 5 गुण हैं आपके अंदर

मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर भी पाएंगे बड़ी सफलता, अगर आचार्य चाणक्य के बताए ये 5 गुण हैं आपके अंदर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 18, 2024 06:10 pm IST,  Updated : Sep 18, 2024 06:10 pm IST

चाणक्य नीति में व्यक्ति के कुछ ऐसे गुणों के बारे में बताया गया है, जो उसे जीवन में बड़ी सफलता दिलाते हैं। आज हम आपको इन्हीं गुणों के बारे में जानकारी देंगे।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की बताई गई बातें आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उनके दौर में थीं। आज भी अगर उनकी शिक्षाओं पर कोई अमल कर ले तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसे गुणों का जिक्र किया है, जो किसी व्यक्ति में हों तो मुश्किल परिस्थितियों से निकलकर भी वो जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है। आज अपने इस लेख में हम इन्हीं गुणों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। 

आत्म-नियंत्रण रखने वाला व्यक्ति 

जो व्यक्ति खुद पर नियंत्रण रख सकता है उसके सामने नियति भी हार मान जाती है। जो अपनी भावनाओं, इच्छाओं, और व्यवहार पर सही तरीके से काबू कर पाता है उसे आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ व्यक्ति मानते हैं। आत्म नियंत्रित व्यक्ति मुश्किल परिस्थितियों में भी शांत रह पाता है और सही फैसले ले पाता है, इसलिए आचार्य चाणक्य के अनुसार यह गुण व्यक्ति में अवश्य होना चाहिए।  इससे वह विपरीत खुद पर नियंत्रण न रख पाने वाले व्यक्ति का संसार में अपमान होता है।

ज्ञानवान और शिक्षित व्यक्ति
आचार्य चाणक्य के अनुसार, ज्ञान आपकी ताकत है और इसलिए ये सबसे महत्वपूर्ण गुण है। ज्ञानवान व्यक्ति हर परिस्थिति में सही निर्णय लेने की सक्षमता रखता है, और अपने ज्ञान के बल पर उसे दुनिया की चुनौतियों का सामना करने की ताकत मिलती रहती है। ऐसे लोग अपने ज्ञान से न केवल अपना बल्कि पूरे जगत का भला करने वाले होते हैं। समाज में इनको मान-सम्मान भी खूब मिलता है।

धैर्यवान
जीवन में सफल होने के लिए आपके अंदर धैर्य होना बेहद आवश्यक है। चाणक्य कहते हैं कि, अगर आप अधीर हैं तो छोटी-छोटी परेशानियां भी आपको बड़ी लगती हैं। वहीं धैर्यवान व्यक्ति मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से नहीं हटता। उसकी अडिगता ही उसे जीवन में सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ाती है। इसलिए सफल होने के लिए आपके अंदर इस गुण का होना भी बेहद आवश्यक है। 

साहसी और निडर
चुनौतियों का सामना वहीं कर पाता है जिसके अंदर साहस और निडरता हो। चाणक्य के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के अंदर यह गुण है तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसे लोग कई बार विपरीत परिस्थितियों में फंस सकते हैं, लेकिन इनका साहस इन्हें हर मुश्किल से बाहर निकाल देता है। 

नैतिकता का गुण 
अपनी  जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को समझने वाला व्यक्ति नैतिक और ईमानदार माना जाता है। इसलिए यह गुण भी आपको सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपके अंदर भी अगर नैतिकता का गुण है तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

पितृ पक्ष के दौरान आने वाले ये 5 सपने हैं बेहद शुभ, पूर्वजों के आशीर्वाद और जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि का हैं संकेत

आश्विन माह 19 सितंबर से होगा शुरू, नवरात्रि के साथ ही इस महीने आएंगे कई प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म