1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: हर व्यक्ति चाहता है इन्हें अपने जीवन में, लेकिन केवल भाग्यशाली लोगों के पास ही होती हैं ये 3 चीजें

Chanakya Niti: हर व्यक्ति चाहता है इन्हें अपने जीवन में, लेकिन केवल भाग्यशाली लोगों के पास ही होती हैं ये 3 चीजें

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 04, 2025 10:57 am IST,  Updated : Apr 04, 2025 10:57 am IST

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है आपके जो पास हों तो जीवन सुधर जाता है। आज इसी के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Chanakya Niti- India TV Hindi
चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर पहलू को छुआ है। राजनीतिक, आर्थिक पक्षों के साथ ही मानवीय मूल्यों को लेकर भी चाणक्य ने नीति शास्त्र में शिक्षाएं दी हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। आचार्य चाणक्य ने इंसान के पास मौजूद कुछ चीजों को अच्छे भाग्य की निशानी माना है। आज हम आपको अपने इस लेख में इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे। 

भाग्यशाली लोगों के पास होती हैं ये चीजें 

चाणक्य नीति के दूसरे अध्याय में आचार्य चाणक्य तीन ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो भाग्य वालों के पास होती हैं। इन चीजों के होने से जीवन सुखमय हो जाता है। 

भोज्यं भोजनशक्तिश्च रतिशक्तिर वरांगना। 

विभवो दानशक्तिश्च नाऽल्पस्य तपसः फलम्॥

  • आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के पास पर्याप्त मात्रा में हमेशा भोजन हो और उस भोजन को पचाने की शक्ति हो तो उसे भाग्यशाली ही समझा जाएगा। यानि आचार्य चाणक्य के अनुसार भोजन के साथ ही अच्छी पाचन क्षमता का होना भी अच्छे भाग्य की निशानी है। 
  • वहीं अच्छे जीवनसाथी का साथ मिलना भी अच्छे भाग्य से कम नहीं है। चाणक्य के अनुसार, अच्छा जीवनसाथी अगर आपको मिल जाए तो जीवन सुखमय हो जाता है। गुणवान पत्नी के मिलने से पुरुष का भाग्य जाग जाता है इस बात का जिक्र चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई बार किया है। 
  • अगर आपके पास पर्याप्त मात्रा में धन है और उस धन का उपयोग आप जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में करते हैं या उसे दान के रूप में देने की इच्छाशक्ति आप में है तो, चाणक्य इसे अच्छे भाग्य की निशानी मानते हैं। चाणक्य मानते हैं कि पर्याप्त मात्रा में धन होने के बाद उसका दान करना भी व्यक्ति के लिए आवश्यक है, ऐसा करने से समाज में आर्थिक संतुलन बना रहता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार इन चीजों का आपके पास होना तपस्या ही नहीं बल्कि आपके पूर्वजन्मों के कर्मों का फल भी होता है। ये चीजें जिन भी लोगों के पास होती हैं उन्हें भाग्यशाली कहना गलत नहीं होगा। आज के समय में भी पर्याप्त धन, अच्छा जीवनसाथी और अच्छा स्वास्थ्य हर व्यक्ति की कामना है। ऐसे में यह सारी चीजें किसी के पास मौजूद हैं तो उसे भाग्यशाली कहना गलत नहीं होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Guru Nakshatra Privartan: बृहस्पति ग्रह 10 अप्रैल को बदलेंगे नक्षत्र, कर्क समेत इन 4 राशियों का चमक उठेगा भाग्य

इस शक्तिपीठ में मूर्ति नहीं श्रीयंत्र की होती है पूजा, चमत्कारिक मंदिर में आज भी रात को अप्सराएं करती हैं नृत्य

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म