1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार सफलता चूमेगी आपके कदम, अगर सुबह उठकर करते हैं ये 5 काम

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार सफलता चूमेगी आपके कदम, अगर सुबह उठकर करते हैं ये 5 काम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 08, 2024 08:02 pm IST,  Updated : Aug 08, 2024 08:02 pm IST

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार सुबह के समय कुछ कार्य करना आपके जीवन के लिए बहुत सकारात्मक होता है। आज हम आपको इसी के बारे में अपने इस लेख में जानकारी देंगे।

चाणक्य नीति- India TV Hindi
चाणक्य नीति Image Source : FILE

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं जिनको जीवन में लागू करने से कई अच्छे परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि,चाणक्य के अनुसार वो कौन से कार्य हैं जो हमें सुबह उठकर करने चाहिए। इन कार्यों को करके न केवल आप ऊर्जावान बनते हैं बल्कि जीवन में सफलता भी आपको प्राप्त होती है। आइए विस्तार से जानते हैं आचार्य की इन शिक्षाओं के बारे में। 

सुबह सूर्योदय से पहले जाग जाएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सफल होने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत आपको डालनी चाहिए। जो लोग सूर्योदय के बाद जागते हैं उनको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों में ऊर्जा की कमी भी होती है और नकारात्मकता भी, इसलिए सुबह आपको सूर्योदय से पहले जागने की आदत डालनी चाहिए। 

सुबह के समय करनी चाहिए कसरत
आचार्य चाणक्य सुबह उठकर कसरत करने को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं।  जो लोग सुबह उठकर कसरत करते हैं उनमें दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। कसरत न केवल आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है, बल्कि इससे आपको मानसिक बल भी प्राप्त होता है। सुबह के समय कसरत करने से पाचन तंत्र भी सही रहता है और आप बीमार पड़ने से बचते हैं। इसलिए चाणक्य कहते हैं कि, सुबह के समय कसरत करने की आदत सब में होनी चाहिए। 

सूर्य को जल का अर्घ्य दें
सुबह के समय जल को अर्घ्य देना भी आचार्य चाणक्य के अनुसार बहुत शुभ होता है। सूर्य को अर्घ्य देने का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व तो है ही, साथ ही आज विज्ञान भी इस बात को मानता है कि, सूर्य को अर्घ्य देने से सकारात्मकता हमें मिलती है, क्योंकि सुबह के समय सूर्य की किरणों में ऐसी ऊर्जा होती है जो हमारे स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव डालती हैं और हमारे मन पर भी। इसलिए चाणक्य जी के अनुसार आपको सुबह सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी 
सुबह उठकर पर्याप्त मात्रा में आपको पानी का सेवन करना चाहिए। चाणक्य नीति के अनुसार सुबह के समय पानी पीने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और दिनभर आप तरोताजा बने रहते हैं। 

सही दिनचर्या बनाएं
सुबह उठकर आपको व्यायाम आदि करने के बाद सही दिनचर्या बनानी चाहिए। आप क्या करने वाले हैं इसका लेखाजोखा आपको रखना चाहिए। यानि सुबह के समय ही आपको प्लान कर देना चाहिए कि, आज क्या काम महत्वपूर्ण है और क्या करने से आपको बचना है। अगर आप सुबह के समय ही अपनी दिनचर्या को लेकर स्पष्ट रहेंगे तो आप हर कार को सही समय पर, सही तरीके से कर पाएंगे। इसलिए सफलता चाहते हैं तो आपको भी सुबह के समय ही अपनी दिनचर्या निर्धारित कर देनी चाहिए। 

ये कुछ बातें हैं जो चाणक्य ने सफलता प्राप्त करने के लिए बताई हैं। अगर आप भी इन बातों को अपने जीवन में लागू करते हैं तो सफल हो सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Sun Transit 2024: सूर्य 1 साल बाद लौटेंगे अपने घर, अब इन 5 राशियों की मेहनत को मिलेगा भाग्य का साथ, पैसों से भरेगी तिजोरी

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के दिन इतने घंटों तक रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जान लें पूजन की विधि और उपाय 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म