1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: इन लोगों के पास कभी नहीं टिकता पैसा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Chanakya Niti: इन लोगों के पास कभी नहीं टिकता पैसा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 31, 2022 07:00 am IST,  Updated : Jul 31, 2022 07:00 am IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया हैं किन व्यक्ति के पास पैसा नहीं टिकता है। आइए जानते हैं।

indiatv- India TV Hindi
Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को श्रेष्ठ विद्वानों में से एक माना जाता है। आचार्य चाणक्य को धर्म, राजनीति, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र आदि तमाम विषयों की गहन जानकारी थी। चाणक्य द्वारा कई शास्त्रों की रचना भी की गई जो आज भी मानव के लिए उपयोगी हैं। उन्होंने अपनी नीतियों में काफी कुछ लिखा है। उनके द्वारा बताई गई हर एक नीति मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यदि  इन बातों पर गौर किया जाए, तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से बचा रह सकता है।  

जीवन चलाने के लिए धन का होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आज-कल हर कोई चाहता है उनके पास बहुत सारा धन हो, लेकिन लोग कमाते तो बहुत है फिर भी उनके पास 1 रुपये भी नहीं टिकता है। ऐसे लोगों के जीवन में आर्थिक संकट बना ही रहता है। चाणक्य नीति में बताया है कि किन लोगों के पास पैसा ज्यादा दिन तक नहीं ठहरता। 

  • गलत तरीके से कमाया हुआ धन

आचार्य चाणक्य के अनुसार  गलत तरीके से कमाया हुआ धन पल भल की खुशी जरूर दे सकता है, लेकिन ये ज्यादा दिनों के लिए टिकता नहीं है। ऐसा पैसा मनुष्य को भविष्य में दुख देता है। अनैतिक कार्य करके कमाया धन सूद समेत नष्ट हो जाता है।

  • धोखे से कमाई

आचार्य चाणक्य  के अनुसार जो व्यक्ति धोखा देकर धन कमाते है उनके साथ बाद में बुरा ही होता है।  मां लक्ष्मी उनसे रूठ जाती है। ऐसी परिस्थिति में धन विनाश के साथ व्यक्ति का जीवन भी बर्बाद हो जाता है। ऐसे लोग कर्ज के बोझ में चले जाते हैं।

Vastu tips: घर की इस दिशा में लगाएं घड़ी, खुल जाएगा आपकी किस्मत का दरवाजा

  • अनैतिक कार्य से कमाई

मां लक्ष्मी को चंचल माना जाता है। इनका वास वहीं होता है जिसने मेहनत से कमाई की हो। चोरी, अन्‍याय, जुआ खेलकर कमाया धन क्षणभर का होता है।सही रास्ते पर चलकर ही समृद्धि हासिल की जा सकती है। मेहनत की कमाई से घर में बरकत होती है। मां लक्ष्मी भी वहीं वास करती हैं। 

Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, दुर्भाग्य होगा दूर और चमक जाएगी किस्मत

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म