1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: अगर आप में भी हैं ये गुण तो महिलाएं खिंची चली आएंगी आपकी तरफ, जलकर ख़ाक हो जाएंगे दूसरे पुरुष

Chanakya Niti: अगर आप में भी हैं ये गुण तो महिलाएं खिंची चली आएंगी आपकी तरफ, जलकर ख़ाक हो जाएंगे दूसरे पुरुष

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 23, 2022 10:32 pm IST,  Updated : Sep 26, 2022 06:57 pm IST

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुषों के अंदर छिपे इन गुणों को पहचान कर महिलाएं उनकी दीवानी हो जाती हैं। चलिए आपको बताते हैं वो कौन से गुण हैं।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार कुछ पुरुषों के अंदर ऐसी आदतें होती हैं, जो महिलाओं को बेहद पसंद आती हैं। ऐसे पुरुषों की तरफ महिलाएं सहज रूप से आकर्षित होती हैं। चाणक्य के अनुसार पुरुषों के व्यक्तित्व से जुड़ी ये चीज़ें महिलाओं को इतनी पसंद आती हैं कि वो उनपर अपना दिल हार बैठती हैं। वहीँ दूसरे पुरुष जिनमे ये आदतें नहीं हैं वो मन ही मन ऐसे लोकप्रिय पुरुषों से जलते हैं। आखिर कौन सी हैं वो आदतें जिन पर महिलाएं रीझ जाती हैं चलिए हम आपको इस लेख के ज़रिए बताते हैं। 

मान-सम्मान देना 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो पुरुष दूसरों को मान सम्मान देना जानता है, महिलाएं उसकी तरफ सहज रूप से आकर्षित होती हैं। जो पुरुष प्रेम संबंधों या फिर वैवाहिक जीवन में अगर किसी का आदर नहीं करते और दूसरों को ठेस पहुंचाते हैं ऐसे लोगों का रिश्ता अक्सर टूट जाता है। जो महिलाओं को तवज्जो देते हैं उनका वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध कभी असफल नहीं होता।

भरोसे का मान रखना 

आचार्य चाणक्य कहते हैं, जो पुरुष किसी स्त्री की राज की बात जानने के बाद भी अगर उसे सिर्फ अपने तक सीमित रखता है और किसी से बोलता नहीं है। ऐसी पुरुषो पर स्त्रियां तुरंत रीझ जाती हैं। इसके साथ ही अगर पुरुष प्रेम संबंधों में महिलाओं के ऊपर कोई रोक टोक नहीं लगाता है। उन्हें अपनी तरह से जिंदगी जीने की आजादी देते हैं उनके रिश्ते कभी खराब नहीं होते। 

Masik Shivratri 2022: मासिक शिवरात्रि के दिन ये उपाय करने से समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान और आर्थिक रूप से होंगे मजबूत

स्त्रियों को सुरक्षित महसूस कराना 

जब कोई पुरुष किसी महिला को अपनी मौजुदगी में सुरक्षित महसूस कराता है, तब महिलाएं ऐसे पुरुष पर भरोसा करने लगती हैं। जो व्यक्ति अपनी प्रेमिका, पत्नी को सुरक्षा का अहसास कराएं। उन्हें अच्छा माहौल दें। वहां पर कभी भी प्रेम कम नहीं होता है।

Aaj Ka Panchang 24 September 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

घमंड से बनाएं दूरी 

अगर आप सिर्फ अपने में रहें। हमेशा ईगो पाल कर रखें, तो स्त्रियों से आपकी कभी नहीं बन पाएगी। हर रिश्ता ईगो से बढ़कर है। अपनी गलती पर जो पुरुष उसे स्वीकार कर लें, उनकी ये आदत महिलाओं को बहुत भाती है। लंबे समय तक रिश्तों में मिठास बनाने के लिए ईगो से दूरी बनानी होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Vastu Shastra: इस दिशा की तरफ मंदिर रखने से घर में आएगा बेशुमार दौलत और बनी रहेगी सुख शांति

Chanakya Niti: गधे की इन तीन बातों को अपनाने से कामयाबी चूमेगी आपके कदम, चारों और फैलेगा आपका यश

Chanakya Niti : सिर्फ मेहनत के बूते करते रह जाएंगे गुलामों की तरह काम, इन आदतों की बदौलत राजा बनकर करेंगे पूरी दुनिया पर राज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म