1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 02 July 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

02 July 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 01, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 02:44 pm IST

02 July 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 02 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

02 July 2024 Ka Panchang: 02 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि मंगलवार सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। 02 जुलाई को दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 40 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 02 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

02 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 02 जुलाई 2024 को सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी
  • धृति योग- 02 जुलाई 2024 को दोपहर पहले 11 बजकर 17 मिनट तक
  • कृतिका नक्षत्र- 02 जुलाई 2024 को पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 40 मिनट तक
  • 02 जुलाई 2024 व्रत-त्यौहार- योगिनी एकादशी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:38 तक
  • मुंबई- शाम 04:01 से शाम 05:40 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:43 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:37 से शाम 05:20 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:28 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:02 से शाम 04:43 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:05 से शाम 05:47 तक
  • चेन्नई- दोपहर 03:26 से शाम 05:02 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:27 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:22 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Yogini Ekadashi 2024: कल रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत, इस विधि-विधान के साथ करें भगवान विष्णु की पूजा

Pradosh Vrat 2024: आषाढ़ माह का प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और महत्व

जुलाई में इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, यहां पढ़िए मेष से लेकर मीन राशि तक वालों का मासिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म