1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 08 February 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

08 February 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 07, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 02:00 pm IST

08 February 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 08 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें गुरुवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

गुरुवार का पंचांग- India TV Hindi
गुरुवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 08 February 2024: 8 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि गुरुवार दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। 8 फरवरी को मास शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। साथ ही गुरुवार को रटन्ती कालिका पूजा भी है। 8 फरवरी को रात 11 बजकर 9 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा गुरुवार देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

08 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि - 8 फरवरी 2024 को दोपहर पहले 11 बजकर 18 मिनट तक 
  • सिद्धि योग- 8 फरवरी को रात 11 बजकर 9 मिनट तक 
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- 8 फरवरी को देर रात 2 बजकर 14 मिनट तक 
  • 08 फरवरी 2024 व्रत-त्यौहार- मासिक शिवरात्रि, रटन्ती कालिका पूजा 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:57 से दोपहर बाद 03:20 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:18 से दोपहर बाद 03:43 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:19 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:06 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:22 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:15 से दोपहर 02:39 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:17 से दोपहर बाद 03:41 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:17 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:04 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:05 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Masik Shivratri 2024: इस विधि के साथ करें भगवान शिव की पूजा, जानें मासिक शिवरात्रि के दिन क्या करें और क्या नहीं?

Shukra Gochar 2024: शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, 7 मार्च तक भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म