1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 2024: शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, 7 मार्च तक भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

Shukra Gochar 2024: शुक्र के मकर राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों के सितारे होंगे बुलंदियों पर, 7 मार्च तक भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 07, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 10:09 am IST

Venus Transit 2024: फरवरी में इस बार शुक्र मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर का मेष से लेकर मीन राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। तो यहां जानिए कि शुक्र के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा।

Shukra Gochar 2024- India TV Hindi
Shukra Gochar 2024 Image Source : INDIA TV

Shukra Gochar 2024: 12 फरवरी को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर शुक्र मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इसके बाद 7 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक शुक्र, मकर राशि में ही रहेंगे, उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 7 मार्च तक शुक्र के मकर राशि में इस गोचर से विभिन्न राशि वाले लोगों पर भी असर देखने को मिलेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि शुक्र के इस गोचर का क्या सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और शुक्र उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे। साथ ही जानेंगे कि शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए क्या उपाय करना चाहिए।

मेष राशि  

शुक्र आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का संबंध हमारे करियर, राज्य और पिता से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर के क्षेत्र में सक्सेस मिलेगी। आपकी सफलता में पिता हमेशा आपके साथ रहेंगे। इसके अलावा आपके पिता को भी तरक्की के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे। साथ ही 7 मार्च तक आपके जीवन में वाहन का सुख भी बना रहेगा। लिहाजा शुक्र के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में दही का दान करें।

वृष राशि  

शुक्र आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का संबंध हमारे भाग्य से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवन में 7 मार्च तक अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आप जो चाहेंगे, वो अवश्य ही पूरा होगा। साथ ही आपको धन लाभ होगा और जीवन में संतान का सुख भी बना रहेगा। लिहाजा 7 मार्च तक अपने भाग्य का साथ बनाये रखने के लिए काली या लाल गाय की सेवा करें। 

मिथुन राशि  

शुक्र आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का संबंध हमरे आयु से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत ठीक रहेगी। अगर आप अपने खान-पान का ध्यान रखेंगे, तो आपको सेहत संबंधी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आप इस दौरान अपने जीवनसाथी की हर बात मानेंगे। साथ ही शत्रुओं से मुकाबला करने के लिए हर तरह से तैयार रहेंगे। लिहाजा शुक्र के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए 7 मार्च तक आपको मंदिर में जाकर सिर झुकाना चाहिए। 

कर्क राशि  

शुक्र आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का संबंध हमारे जीवनसाथी से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से समाज में सबके साथ अच्छे रिश्ते कायम करने में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आप अपने ऐशो आराम पर कुछ ज्यादा ही खर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। साथ ही शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए माता-पिता का आशीर्वाद लें। 

सिंह राशि  

शुक्र आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का संबंध हमारे मित्र, शत्रु और स्वास्थ्य से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको दोस्तों से उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि आर्थिक रूप से आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा। आपके पास धन की कमी नहीं होगी। साथ ही 7 मार्च तक आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। लिहाजा शुक्र की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए घर की महिला अपने बालों में सोने के कलर का, यानि गोल्डन कलर का हेयर क्लिप लगाकर रखें। 

कन्या राशि  

शुक्र आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का संबंध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको घरपरिवार में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। आपके जीवन में संतान सुख बना रहेगा। परिवार के प्रति आपका प्यार बना रहेगा। आपके धन में बढ़ोतरी होगी। आपको विद्या का लाभ मिलेगा। साथ ही रोमांस के मामले में भी आप आगे रहेंगे। अतः शुक्र की शुभ स्थिति को 7 मार्च तक बनाये रखने के लिए मंदिर या धर्मस्थल पर दूध का दान करें।

तुला राशि  

शुक्र आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का संबंध हमारे भवन, भूमि, वाहन और माता से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से 7 मार्च तक आपको आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके भौतिक सुखसाधनों में कमी आ सकती है। आपको माता का सहयोग पाने के लिए अधिक कोशिशें करनी पड़ सकती है। लिहाजा शुक्र के अशुभ स्थिति से बचने के लिए मंदिर में रूई का दान करें। 

वृश्चिक राशि 

शुक्र आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का संबंध हमारे पराक्रम, भाईबहन और यश से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके पास दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करनी की क्षमता होगी। आप अपनी बातों से सबको इम्प्रेस कर लेंगे। किसी व्यक्ति से आपके अच्छे सम्पर्क बन सकते हैं। भाईबहन से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। लिहाजा 7 मार्च तक शुक्र की शुभ स्थिति बनाये रखने के लिए महिलाओं का सम्मान करें। 

धनु राशि  

शुक्र आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का संबंध हमारे धन और स्वभाव से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आप आर्थिक रूप से बहुत स्ट्रांग रहेंगे। आपको पैसों के मामले में अच्छा मुनाफा होगा। आपको कमाई के कुछ नये साधन भी मिल सकते हैं। जीवन में सांसारिक सुख बना रहेगा। इसके अलावा जो लोग मिट्टी या पशुपालन के काम से जुड़े हुए हैं, उन्हें 7 मार्च तक अच्छा लाभ मिलेगा। अतः 7 मार्च तक आर्थिक रूप से लाभ को बनाये रखने के लिए मंदिर में दो किलो उबले हुए आलू और हल्दी दान करें। 

मकर राशि  

शुक्र आपके लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का संबंध हमारे शरीर और मुख से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको परिवार में किसी प्रकार की परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने सगेसंबंधियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखना चाहिए। 7 मार्च तक आपको किसी भी चीज़ के प्रति बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं होना चाहिए। साथ ही 7 मार्च तक शुक्र की अशुभ स्थिति से बचने के लिए आपको सात अनाज का दान करना चाहिए। 

कुंभ राशि 

शुक्र आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का संबंध आपके व्यय और शय्या सुख से है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपके हर कदम पर साथ रहेंगे। आप दोनों के बीच प्यार बना रहेगा। पैसों के मामले में भी स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में आपको सबका सुख मिलेगा। लिहाजा इस सुख को 7 मार्च तक बनाये रखने के लिए किसी वीरान स्थान पर घर की थोड़ी-सी धूल दबाएं। 

मीन राशि  

शुक्र आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का संबंध हमारे आय और इच्छाओं की पूर्ति से होता है। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन का लाभ मिलेगा। आपकी आमदनी ठीक बनी रहेगी। इस दौरान आपकी इच्छाओं को मूरत रूप मिल सकता है, यानि आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी सुंदरता बनी रहेगी। लिहाजा 7 मार्च तक शुक्र की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए गाय की सेवा करें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat Upay: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, भगवान भोलेनाथ पूरी कर देंगे हर मनोकामना

Saraswati Puja 2024: बसंत पंचमी से क्या है मां सरस्वती का नाता? इसलिए की जाती है इस दिन इनकी पूजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।