1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 12 March 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

12 March 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Mar 11, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Mar 12, 2024 03:10 pm IST

12 March 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 12 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 12 March 2024: 12 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि मंगलवार को सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। 12 मार्च को पूरा दिन पार कर अगले दिन भोर 4 बजकर 8 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को रात 8 बजकर 29 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 12 मार्च को राम कृष्ण परमहंस जयंती और फूलेरा दूज मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

12 मार्च 2024 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया- 12 मार्च 2024 को  सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी।
  • ब्रह्म योग- 12 मार्च 2024 को पूरा दिन पार कर अगले दिन भोर 4 बजकर 8 मिनट तक।
  • रेवती नक्षत्र- 12 मार्च 2024 को रात 8 बजकर 29 मिनट तक।
  • 12 मार्च 2024 व्रत-त्योहार- फूलेरा दूज, राम कृष्ण परमहंस जयंती।

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:58 तक।
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:17 तक।
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:30 से शाम 04:59 तक।
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:14 से शाम 04:43 तक।
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:28 से शाम 04:58 तक।
  • कोलकाता- दोपहर 02:45 से शाम 04:14 तक।
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:17 तक।
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:19 से शाम 04:49 तक।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:34 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:28 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Holi 2024: इस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, जानिए होलिका दहन पूजा का शुभ मुहूर्त

Weekly Business Horoscope 11 to 17 March 2024: इस हफ्ते व्यापार में किन लोगों की होगी आमदनी, किसका डूबेगा पैसा? पढ़ें वीकली बिजनेस राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म