1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 13 February 2025 Ka Panchang: गुरुवार से हो रहा है फाल्गुन का महीना, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

13 February 2025 Ka Panchang: गुरुवार से हो रहा है फाल्गुन का महीना, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 12, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Feb 12, 2025 03:41 pm IST

13 February 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 13 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें गुरुवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

गुरुवार का पंचांग - India TV Hindi
गुरुवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

13 February 2025 Ka Panchang: 13 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि 13 फरवरी को रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। गुरुवार को रात 9 बजकर 7 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 13 फरवरी से फाल्गुन का महीना प्रारंभ हो चुका है, जो 14 मार्च तक रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

13 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 13 फरवरी 2025 को रात 8 बजकर 22 मिनट तक 
  • मघा नक्षत्र- 13 फरवरी को रात 9 बजकर 7 मिनट तक 
  • 13 फरवरी 2025 विशेष- फाल्गुन का महीना प्रारंभ 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:59 - 03:22 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:19 - 03:45 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:00 - 03:23 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:45 - 03:09 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:59 - 03:24 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:16 - 02:41 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:19 - 03:44 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:51 - 03:18 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:00 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:09 pm

फाल्गुन माह

13 फरवरी से हिंदी संवत के अंतिम महीना फाल्गुन प्रारंभ हो चुका है और 14 मार्च तक चलेगा। फाल्गुन महीने को रंगों का महीना भी का जाता है। इस महीने में ऋतुराज वसंत के आगमन से प्रकृति की सुंदरता को चार चांद लग जाते हैं। फाल्गुन महीने में महाशिवरात्रि और होली का इंतजार सभी को रहता है। महाशिवरात्रि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। वर्ष 2025 में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनायी जाएगी । कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। इस दिन देश में मौजूद अलग-अलग 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का बहुत ही महत्व है। .

 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Guruwar Upay: गुरुवार के दिन पूजा के समय बस ये आसान उपाय, धन की नहीं रहेगी कमी

सूर्य-शनि की युति इन 3 राशियों के लिए है प्रतिकूल, करियर को लेकर रहें सावधान

Mahashivratri: महाशिवरात्रि से पहले इन 5 चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ, समझ जाइए महादेव दे रहे हैं खास संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म