1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mahashivratri: महाशिवरात्रि से पहले इन 5 चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ, समझ जाइए महादेव दे रहे हैं खास संकेत

Mahashivratri: महाशिवरात्रि से पहले इन 5 चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ, समझ जाइए महादेव दे रहे हैं खास संकेत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Feb 12, 2025 10:46 am IST,  Updated : Feb 12, 2025 10:46 am IST

Mahashivratri: महाशिवरात्रि से पहले कुछ चीजों का सपने में दिखना बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे।

Mahashivratri 2025- India TV Hindi
महाशिवरात्रि 2025 Image Source : FILE

Mahashivratri: महाशिवरात्रि का पावन त्योहार 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। इसी दिन महाकुंभ का अंतिम पवित्र स्नान भी किया जाना है। महाशिवरात्रि से पूर्व अगर आपको सपने में कुछ विशेष चीजें दिखाई देती हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन सपनों के जरिए भगवान शिव आपको खास संकेत देते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, महाशिवरात्रि से पहले किन सपनों को बेहद शुभ माना गया है। 

सर्प का दिखना 

भगवान शिव के गले का आभूषण वासुकी नाग है। महाशिवरात्रि से पहले अगर आप सपने में सर्प या नाग देखते हैं तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि, आर्थिक रूप से आप संपन्न होंगे। धन से जुड़ी आपकी कई समस्याओं का अंत भगवान शिव कर सकते हैं, कर्ज से भी आपको मुक्ति मिल सकती है। 

सपने में डमरू का दिखना 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के डमरू बजाने के बाद ही सृष्टि में सुर और ताल की उत्पत्ति हुई थी। महाशिवरात्रि से पहले सपने में डमरू का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना संकेत है कि आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होने वाला है। साथ ही घर में किसी तरह के मांगलिक कार्य होने का संकेत भी यह सपना देता है। अगर गायन, वादन करते हैं तो आपकी कला को नई पहचान यह सपना देखने के बाद मिल सकती है। 

सपने में शिवलिंग

महाशिवरात्रि के पहले सपने में शिवलिंग का दिखना इस बात का संकेत है कि आपका भाग्योदय हो सकता है। जिस कार्य को आप कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही शिवलिंग सपने में शिवलिंग देखने के बाद आपका आध्यात्मिक विकास भी होता है और पारलौकिक अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

सपने में नंदी बैल

नंदी बैल भगवान शिव का वाहन है। सपने में अगर आपको नंदी बैल दिखाई देता है तो यह संकेत ही कि आपकी अधूरी कामनाएं पूरी हो सकती हैं। बैल का दिखना इस बात का भी संकेत माना जाता है कि भगवान शिव आपकी पूजा से प्रसन्न हैं।

सपने में त्रिशूल

महाशिवरात्रि से पहले अगर आप सपने में त्रिशूल देखते हैं तो समझ जाइए काम, क्रोध, लोभ जैसे विकारों से आपको मुक्ति मिलेगी। आपके जीवन में संतुलन आएगा और घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

30 साल बाद शक्तिशाली ग्रह शनि इस राशि में होंगे उदय, चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत; होगी धन वर्षा

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा स्नान के बाद अपने राशिनुसार किन मंत्रों का करें जप? जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।