1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'UK कभी हमारा सहयोगी था, अब हमें जरूरत नहीं', ट्रंप ने कीर स्टार्मर को दी चेतावनी; कह दी बड़ी बात

'UK कभी हमारा सहयोगी था, अब हमें जरूरत नहीं', ट्रंप ने कीर स्टार्मर को दी चेतावनी; कह दी बड़ी बात

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 08, 2026 06:11 am IST,  Updated : Mar 08, 2026 06:27 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर को चेतावनी दी है। उन्होंने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट कर ब्रिटेन को अपना सहयोगी बताया, लेकिन उन्होंने कहा कि अब हमें उनकी जरूरत नहीं है।

ट्रंप ने कीर स्टार्मर को दी चेतावनी।- India TV Hindi
ट्रंप ने कीर स्टार्मर को दी चेतावनी। Image Source : AP/FILE

मिडिल-ईस्ट में इस समय युद्ध के हालात बने हुए हैं। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ब्रिटेन को भी धमकी देनी शुरू कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने खुद के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट कर ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्टमर को चेतावनी दी है। ट्रंप ने ब्रिटेन को अपना बहुत ही पुराना और अच्छा सहयोगी बताया है, लेकिन हाल ही में ब्रिटेन की तरफ से मिडिल-ईस्ट में दो विमानवाहक पोत भेजे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जाहिर की है। डोनाल्ड ट्रंप ब्रिटेन की तरफ से विमानवाहन पोत भेजे जाने से नाराज हैं और उन्होंने ट्रूथ सोशल पर कीर स्टार्मर को चेतावनी भी दी है। 

ट्रंप ने कीर स्टार्मर को दी चेतावनी

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यूनाइटेड किंगडम, जो कभी हमारा महान सहयोगी था, शायद सबसे महान, आखिरकार मध्य पूर्व में दो विमानवाहक पोत भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। कोई बात नहीं, प्रधानमंत्री स्टारमर, हमें अब उनकी ज़रूरत नहीं है - लेकिन हम याद रखेंगे। हमें ऐसे लोगों की ज़रूरत नहीं है जो युद्ध जीतने के बाद उसमें शामिल हों!" अपनी पोस्ट में ट्रंप ने ब्रिटेन की तरफ से दो विमानवाहक पोत भेजे जाने की बात का जिक्र किया है। 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर की पोस्ट।
Image Source : TRUTHSOCIAL/REALDONALDTRUMPट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर की पोस्ट।

साइप्रस में हमले के बाद स्टार्मर ने उठाया कदम

बता दें कि हाल ही में मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध के बीच साइप्रस में भी ब्रिटेन के कुछ बेसों पर हमला किया गया। इस हमले के बाद से ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा था कि साइप्रस में ब्रिटिश अड्डे पर ड्रोन हमले के बाद ब्रिटेन वहां एक युद्धपोत और हेलीकॉप्टर भेज रहा है। स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने साइप्रस के राष्ट्रपति को बताया है कि ब्रिटेन ड्रोन रोधी क्षमता वाले हेलीकॉप्टर और युद्धपोत एचएमएस ड्रैगन को क्षेत्र में तैनात कर रहा है। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने कीर स्टार्मर को इस बात के लिए चेतावनी दे डाली है।

यह भी पढ़ें-

UAE और कतर ने जारी किया अलर्ट, ट्रंप ने दी है धमकी, ईरान ने दे दी चेतावनी, मिडिल ईस्ट में मचने वाली है तबाही?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश