1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Happy Women's Day 2026 Shayari: शायराना अंदाज में महिलाओं को दें महिला दिवस की शुभकामनाएं, यहां से शेयर करें शायरी

Happy Women's Day 2026 Shayari: शायराना अंदाज में महिलाओं को दें महिला दिवस की शुभकामनाएं, यहां से शेयर करें शायरी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 07, 2026 04:59 pm IST,  Updated : Mar 07, 2026 04:59 pm IST

Happy Women's Day 2026 Shayari: हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप अपने जीवन की खास महिलाओं को शायराना अंदाज में महिला दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां से शेयर करें शायरी।

Happy Women's Day 2026 Shayari- India TV Hindi
Happy Women's Day 2026 Shayari Image Source : FREEPIK

Happy Women's Day 2026 Shayari: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और समाज में उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने का प्रतीक है। इसकी नींव तब पड़ी जब न्यूयॉर्क शहर में लगभग 15,000 कामकाजी महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर बेहतर वेतन, काम के घंटों में कमी और वोट देने के अधिकार की मांग की थी। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने 'ब्रेड एंड पीस' के लिए हड़ताल की थी। यह हड़ताल जूलियन कैलेंडर के अनुसार 23 फरवरी को शुरू हुई थी, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 8 मार्च थी। इसी वजह से 8 मार्च की तारीख चुनी गई। 1975 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने इसे आधिकारिक तौर पर मान्यता दी और तब से यह वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा। इस खास मौके पर आप अपनी बहन,मां,महिला मित्र को यहां से शायरी शेयर कर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें महिला दिवस की शायरी। 

1. अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,

वो देखो एक औरत आ रही है।
Happy Womens Day !

2. नारी है शक्ति, नारी ही अभिमान
नारी से ही रोशन, यह सारा जहान
इसलिए करना चाहिए इनका सम्मान!
Happy Womens Day 2025

3. पंखों में ही शक्ति नहीं होती, हौसलों से उड़ान होती है
नारी जब ठान ले कुछ, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है
जब भी आगे बढ़कर करती है कुछ काम
हर किसी को मिलता है अपना नया मुकाम
हमेशा करते रहें नारी शक्ति का सम्मान!
हैप्पी विमेंस डे 2025

4. नारी अपने आप में एक शक्ति
जब वह अपनी शक्ति को पहचान लेती है
तब दुनिया की हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ती है
इसी वजह से अपनी नई पहचान बना पाती है!
Happy Womens Day 2025

5. तुम्हें पंखों से नहीं, हौसलों से उड़ान पसंद है
किसी और की पहचान नहीं, अपनी काबिलियत की पहचान है
गिरकर उठना आता है तुम्हें
इसलिए हर मोड़ पर अपनी राह को आसान बनाती हो तुम!
Happy Womens Day 2025!

6. मां के साथ ममता मिलती
बहन से मिलता हमेशा दुलार
नारी शक्ति को पूजनीय समझो, ये लगाती जीवन की नैया पार!
हैप्पी विमेंस डे 2025

7. अपनी आवाज को बुलंद करो, क्योंकि तुम्हारी आवाज मायने रखती है
अपने अंदर की शक्ति को पहचानो, और दुनिया को दिखा दो
एक महिला के लिए कोई काम मुश्किल नहीं!
Happy Womens Day 2025

8. आपकी शक्ति और दृढ़ संकल्प हर किसी को करता है प्रेरित
आप दुनिया के लिए बने प्रेरणा का जरिया
नारी का सम्मान, देश का सम्मान!
Happy Womens Day 2025

9. नारी तुम प्रेम हो, विश्वास हो
नारी तुम देश की शान हो
नारी तुम जीवन की करता हो
नारी तुम हर घर की जान हो!
हैप्पी विमेंस डे 2025

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल