1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 21 June 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

21 June 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 20, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Jun 20, 2024 02:04 pm IST

21 June 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 21 जून 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

21 June 2024 Ka Panchang: 21 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शुक्रवार सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 21 जून को शाम 6 बजकर 42 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार शाम 6 बजकर 19 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 21 जून को व्रतादि की पूर्णिमा है। 21 जून को विश्व योग दिवस भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

21 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 21 जून 2024 को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 
  • शुभ योग- 21 जून को  शाम 6 बजकर 42 मिनट तक
  • ज्येष्ठा नक्षत्र- 21 जून 2024 को  शाम 6 बजकर 19 मिनट तक
  • 21 जून 2024 व्रत-त्यौहार- ज्येष्ठ माह की व्रतादि की पूर्णिमा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:38 से दोपहर 12:22 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:00 से दोपहर 12:40 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:38 से दोपहर 12:24 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:24 से दोपहर 12:08 तक
  • भोपाल- सुबह 10:40 से दोपहर 12:21 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:56 से दोपहर पहले 11:38 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:59 से दोपहर 12:40 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:34 से दोपहर 12:10 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:23 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:21 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chaturmas 2024: चातुर्मास में क्यों नहीं होती शादियां और मांगलिक कार्य? जानें इस माह के दौरान किन बातों का रखना होता है ध्यान

Ashadh Month 2024: इस दिन से शुरू हो रहा आषाढ़ माह, इस महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, जानें इस माह का महत्व और नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म