1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 23 July 2025 Panchang: पंचांग से जानिए सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे सही मुहूर्त और आज का राहुकाल

23 July 2025 Panchang: पंचांग से जानिए सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे सही मुहूर्त और आज का राहुकाल

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Jul 22, 2025 12:16 pm IST,  Updated : Jul 23, 2025 10:11 am IST

23 July 2025 Panchang (सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025): 23 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन श्रावण शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। सावन शिवरात्रि के दिन रात्रि के चार प्रहर की पूजा का खास महत्व होता है। यहां हम आपको बताएंगे पंचांग अनुसार शिवरात्रि पूजा के शुभ मुहूर्त क्या-क्या रहेंगे।

23 July 2025 Panchang- India TV Hindi
23 July 2025 Panchang: सावन शिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय 2025 Image Source : ISTOCK

23 July 2025 Panchang (सावन शिवरात्रि पूजा समय 2025): 23 जुलाई का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस दिन सावन की शिवरात्रि जो मनाई जा रही है। शिवरात्रि के दिन शिव भक्त शुभ मुहूर्त में शिव जी की विधि विधान पूजा करते हैं साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो कोई इस विशेष दिन पर सच्ची श्रद्धा से भोलेनाथ की अराधना करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन रात्रि के चार प्रहर की पूजा का खास महत्व माना जाता है। तो वहीं शिवरात्रि की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त निशिता काल समय माना जाता है। यहां हम पंचांग से जानेंगे सावन शिवरात्रि के दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त रहने वाला हैं और राहुकाल कब से कब तक रहेगा।

23 जुलाई 2025 पंचांग (23 July 2025 Panchang)

इस दिन श्रावण चतुर्दशी देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। वहीं शाम 5 बजकर 55 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। अमृत काल सुबह 08:32 से 10:02 तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 07:18 से 07:39 तक रहेगा। सूर्यास्त 06:12 तो सूर्यास्त 07:18 पर होगा। योग व्याघात दोपहर 12:34 तक फिर हर्षण लग जाएगा।

सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2025 (Sawan Shivratri Puja Muhurat 2025)

सावन शिवरात्रि की पूजा का मुहूर्त दिन भर रहेगा। वहीं शिवरात्रि पर निशिता काल पूजा समय देर रात 12:23 से 01:07 बजे तक रहेगा।

सावन शिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय 2025 (Sawan Shivratri 4 Pahar Puja Time 2025)

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय  23 जुलाई 2025, 07:18 पी एम से 10:01 पी एम
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय 23 जुलाई 10:01 पी एम से 24 जुलाई 12:45 ए एम 
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 24 जुलाई 12:45 ए एम से 03:29 ए एम
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 24 जुलाई 03:29 ए एम से 06:13 ए एम

23 जुलाई 2025 राहुकाल समय (23 July 2025 Rahukaal Time)

दिल्ली- दोपहर 12:27 - 02:10 PM

मुंबई- दोपहर 12:45 - 02:23 PM
चंडीगढ़- दोपहर 12:22 - 02:13 PM
लखनऊ- दोपहर 12:13 - 01:54 PM
भोपाल- दोपहर 12:26 - 02:06 PM
कोलकाता- दोपहर पहले 11:43 - 01:23 PM
अहमदाबाद- दोपहर 12:46 - 02:26 PM
चेन्नई- दोपहर 12:15 - 01:51 PM

सावन शिवरात्रि चौघड़िया मुहूर्त 2025 (Sawan Shivratri Choghadiya Muhurat 2025)

लाभ - उन्नति - 06:12 AM से 07:50 AM
अमृत - सर्वोत्तम - 07:50 AM से 09:29 AM
शुभ - उत्तम - 11:07 AM से 12:45 PM
चर - सामान्य - 04:01 PM से 05:39 PM
लाभ - उन्नति - 05:39 PM से 07:18 PM

रात्रि का चौघड़िया

शुभ - उत्तम - 08:39 पी एम से 10:01 पी एम
अमृत - सर्वोत्तम - 10:01 पी एम से 11:23 पी एम
चर - सामान्य - 11:23 पी एम से 12:45 ए एम, जुलाई 24
लाभ - उन्नति - 03:29 ए एम से 04:51 ए एम, जुलाई 24

यह भी पढ़ें:

शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय

सावन शिवरात्रि पूजा विधि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म