1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 23 October 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

23 October 2023 Ka Panchang: जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Oct 22, 2023 04:13 pm IST,  Updated : Oct 23, 2023 03:08 pm IST

23 October 2023 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 23 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
सोमवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 23 October 2023:  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 23 अक्टूबर  2023 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। आज शाम 5 बजकर 14 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन पार कर, सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर पंचक शुरू हो जाएगा। 

23 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि - 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 45 मिनट तक।
  • श्रवण नक्षत्र - 23 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजकर 14 मिनट तक। 
  • नवरात्रि अष्टमी (मां सिद्धिदात्री )- 23 अक्टूबर 2023 

  

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:51 से सुबह 09:15 तक
  • मुंबई- सुबह 08:02 से सुबह 09:29 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:54 से सुबह 09:18 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:35 से सुबह 09:00 तक
  • भोपाल- सुबह 07:46 से सुबह 09:12 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:02 से सुबह 08:28 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:05 से सुबह 09:31 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:28 से सुबह 08:56 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:00 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:24 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ के दिन सही समय पर स्नान करने से मिलता है ये लाभ, जानें इसके नियम

Maha Ashtami Raj Yog 2023: ग्रहों की फेर बदल से बन रहा शुभ राजयोग, इन 6 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

Business Weekly Horoscope: इस हफ्ते इन राशियों की होगी छप्पर-फाड़ कमाई, धन से भर जाएगा घर, जाने क्या है आपका व्यापार राशिफल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म