1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 3 November 2024 Ka Panchang: भैया दूज के दिन क्या रहेगा राहुकाल और शुभ मुहू्र्त का समय, जानिए रविवार का पंचाग

3 November 2024 Ka Panchang: भैया दूज के दिन क्या रहेगा राहुकाल और शुभ मुहू्र्त का समय, जानिए रविवार का पंचाग

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 02, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 03:25 pm IST

3 November 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 3 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें रविवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

रविवार का पंचांग- India TV Hindi
रविवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

3 November 2024 Ka Panchang: 3 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि रविवार रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। 3 नवंबर को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का त्यौहार है।  रविवार दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। 3 नवंबर को पूरा दिन, पूरी रात अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा रविवार को विश्वकर्मा जी की पूजा की जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

3 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि- 3 नवंबर 2024 को रात 10 बजकर 6 मिनट तक
  • सौभाग्य योग- 3 नवंबर 2024 को दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक 
  • अनुराधा नक्षत्र- 3 नवंबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात अनुराधा नक्षत्र रहेगा
  • 3 नवंबर 2024 व्रत-त्यौहार- भैया दूज

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:12 से शाम 05:35 तक
  • मुंबई- शाम 04:39 से शाम 06:04 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:11 से शाम 05:33 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:59 से शाम 05:22 तक
  • भोपाल- शाम 04:16 से शाम 05:40 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:33 से शाम 04:58 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:36 से शाम 06:00 तक
  • चेन्नई- शाम 04:14 से शाम 05:42 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:34 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:34 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Bhai Dooj 2024: आप भी रहती हैं अपने भाई से कोसों दूर तो ऐसे करें भैया दूज की पूजा, जान लें विधि

Weekly Finance Horoscope: धन से जुड़े मामले बन सकते हैं चिंता का विषय, बिना सलाह के निवेश न करें ये राशियां, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

शनि, सूर्य के साथ ही नवंबर में ये 4 ग्रह बदलेंगे चाल, 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा महीना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म