Bhai Dooj 2024: भाई दूज के पावन त्योहार में भाई अपनी बहनों से मिलने उनके घर जाते हैं। वहीं बहनें अपने भाईयों के लिए कई तरह के पकवान बनाती हैं और तिलक करके उनकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। हालांकि कुछ बहनें ऐसी भी होती हैं जिनके भाई उनसे कोसों दूर रहते हैं और भाई दूज के दिन बहन-भाई का मिलना नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में बहनों को पूजा कैसे करनी चाहिए, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगें।
भाई-बहन का मिलना नहीं है मुमकिन तो ऐसे करें पूजा
भैया दूज 2024 पूजा मुहूर्त
साल 2024 में भैया दूज के दिन भाई का तिलक करने के लिए 2 घंटे 12 मिनट का समय काल है। 3 नवंबर को बहनें दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक तिलक कर सकती हैं, यही तिलक का सबसे शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। इस बात का ध्यान रखें कि, गलती से भी कभी सूर्यास्त के बाद भैया दूज के दिन भाई का तिलक न करें, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें-
शनि, सूर्य के साथ ही नवंबर में ये 4 ग्रह बदलेंगे चाल, 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा महीना
भाई दूज के दिन ये गलतियां करना पड़ेगा भारी, केवल रिश्ता ही नहीं कुंडली के ये ग्रह भी हो जाएंगे खराब
संपादक की पसंद