1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 30 January 2026 Ka Panchang: शुक्रवार को जया एकादशी का पारण, रखा जाएगा साल का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

30 January 2026 Ka Panchang: शुक्रवार को जया एकादशी का पारण, रखा जाएगा साल का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Jan 29, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 05:38 pm IST

30 January 2026 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 30 जनवरी 2026, शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Panchang शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
30 जनवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

30 January 2026 Ka Panchang: आज 30 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आज शुभ समय में जया एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा आज तिल द्वादशी है। त्रयोदशी तिथि होने के कारण आज शुक्र प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। शिव भक्तों में इस व्रत का काफी महत्व है। आज शाम 4 बजकर 59 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 28 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

30 जनवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 30 जनवरी को दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक
  • आर्द्रा नक्षत्र - 30 जनवरी को देर रात 3 बजकर 28 मिनट तक
  • वैधृति योग - 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 59 मिनट तक
  • 30 जनवरी 2026  व्रत-त्योहार- जया एकादशी व्रत पारण, शुक्र प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी

30 जनवरी 2026 को पूजा का शुभ मुहूर्त

  • जया एकादशी का पारण समय 30 जनवरी 2026 की सुबह 7 बजकर 10 मिनट से  सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 11 बजकर 10 मिनट का है।
  • 30 जनवरी 2026 को त्रयोदशी तिथि होने के कारण शुक्र प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 59 मिनट से रात 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

शुभ समय

  • गोधूलि मुहूर्त - शाम 5 बजकर 55 मिनट से शाम 6 बजकर 22 मिनट तक
  • सायाह्न सन्ध्या - शाम 5 बजकर 58 मिनट से शाम 7 बजकर 17 मिनट तक
  • अमृत काल - रात 9 बजकर 26 मिनट से रात 10 बजकर 54 मिनट तक 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर पहले 11:14 से दोपहर 12:34 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:27 से दोपहर 12:52 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:16 से दोपहर 12:36 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:58 से दोपहर 12:20 तक
  • भोपाल- दोपहर 11:10 से दोपहर 12:33 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:27 से दोपहर 11:50 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:30 से दोपहर 12:53 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:56 से दोपहर 12:22 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:30 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- Kapoor Remedies: कपूर के साथ जलाएं ये दो चीजें, नकारात्मक ऊर्जा और बीमारियों से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति 

बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो करें शिवलिंग से जुड़ा ये उपाय; मन की गर्मी, बेचैनी और चिड़चिड़ापन सब होगा दूर!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म