30 November 2024 Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। अनुराधा नक्षत्र आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की गिनती में से अनुराधा सत्रहवां नक्षत्र है। इसकी राशि वृश्चिक है। अनुराधा नक्षत्र को बुद्धिमता, विवेक, शक्ति और संरक्षण की क्षमता के साथ जोड़कर देखा जाता है। साथ ही सफलता, आनंद और सौभाग्य को इसका प्रतीक माना जाता है। अनुराधा नक्षत्र के दौरान विवाह आदि का आयोजन, यात्रा और वाहन खरीदने जैसे कार्य करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा आज श्राद्ध की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
संपादक की पसंद