1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 30 October 2024 Ka Panchang: बुधवार को है मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

30 October 2024 Ka Panchang: बुधवार को है मासिक शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 29, 2024 01:30 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 01:30 pm IST

30 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 30 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

बुधवार का पंचांग- India TV Hindi
बुधवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

30 October 2024 Ka Panchang: 30 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि बुधवार दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। 30 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। बुधवार रात 9 बजकर 44 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 30 अक्टूबर को श्री धन्वतंरि जयंती, हनुमान जयंती और मास शिवरात्रि भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

30 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि- 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी
  • वैधृति योग- 30 अक्टूबर 2024 सुबह 8 बजकर 51 मिनट तक
  • हस्त नक्षत्र- 30 अक्टूबर 2024 को रात 9 बजकर 44 मिनट तक
  • 30 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- श्री धन्वतंरि जयंती, हनुमान जयंती और मास शिवरात्रि व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:04 से दोपहर 01:28 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:48 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:28 तक
  • लखनऊ- दोपहर पहले 11:50 से दोपहर 01:13 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:03 से दोपहर 01:28 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:45 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक
  • चेन्नई- दोपहर पहले 11:53 से दोपहर 01:20 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:31 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:37 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

धनतेरस के दिन इस विधि के साथ करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, धन-संपन्नता और अच्छे स्वास्थ्य का मिलेगा आशीर्वाद

पितृदोष से हैं परेशान? दिवाली पर इस बार जरूर कर लें ये 5 काम, पूर्वजों की बरसने लगेगी कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म