1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 04 October 2023 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 October 2023 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 03, 2023 02:24 pm IST,  Updated : Oct 03, 2023 02:30 pm IST

04 October 2023 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार यानी 4 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 October 2023 Ka Panchang- India TV Hindi
04 October 2023 Ka Panchang Image Source : INDIA TV

04 October 2023 Ka Panchang: 4 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि बुधवार का पूरा दिन पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। 4 अक्टूबर को षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। साथ ही बुधवार शाम 6 बजकर 29 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। 4 अक्टूबर को पूरा दिन और पूरी रात सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

04 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  • षष्ठी तिथि- 4 अक्टूबर 2023 का पूरा दिन पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक 
  • रोहिणी नक्षत्र- 4 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 29 मिनट तक
  • सर्वार्थसिद्धि योग- 4 अक्टूबर को पूरा दिन और पूरी रात
  • षष्ठी तिथि का श्राद्ध- 4 अक्टूबर 2023 

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर 12:10 से दोपहर 01:38 तक
  2. मुंबई- दोपहर 12:27 से दोपहर 01:57 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 12:11 से दोपहर 01:40 तक
  4. लखनऊ- दोपहर पहले 11:55 से दोपहर 01:24 तक
  5. भोपाल- दोपहर 12:09 से दोपहर 01:38 तक
  6. कोलकाता- दोपहर पहले 11:25 से दोपहर 12:54 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 12:28 से दोपहर 01:57 तक
  8. चेन्नई- दोपहर पहले 11:57 से दोपहर 01:27 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:14 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:06 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

पितृ दोष कैसे लगता है? जानिए इसकी पहचान कैसे करें, मुक्ति के उपाय भी जान लीजिए

Surya Grahan 2023: इस दिन लगने जा रहा है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन सौभाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों का मिलेगा बंपर लाभ

Vastu Tips: आज ही घर लाएं इस तरह के लाफिंग बुद्धा, खुल जाएगा किस्मत का दरवाजा, पैसों की कभी नहीं होगी कमी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म