1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 6 November 2024 Ka Panchang: बुधवार को खरना और सौभाग्य पंचमी का दिन, जानें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और शुभ मुहूर्त

6 November 2024 Ka Panchang: बुधवार को खरना और सौभाग्य पंचमी का दिन, जानें सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और शुभ मुहूर्त

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Bharti Singh
 Published : Nov 05, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 02:18 pm IST

6 November 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 6 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग- India TV Hindi
पंचांग Image Source : INDIA TV

6 November 2024 Ka Panchang: 6 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि बुधवार रात 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। इस दिन सौभाग्य पंचमी मनायी

जाएगी। सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इस दिन छठ पूजा का दूसरा संयम है। इसके अलावा देर रात 3 बजकर 31 मिनट पर शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

6 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि- 6 नवंबर 2024 को रात 12 बजकर 42 मिनट तक
  • सुकर्मा योग- सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक 
  • मूल नक्षत्र- दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट तक
  • शुक्र धनु राशि में प्रवेश- देर रात 3 बजकर 31 मिनट पर करेगा
  • 6 नवंबर 2024 व्रत-त्यौहार- सौभाग्य पंचमी और छठ पूजा का दूसरा संयम खरना किया जाएगा 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:04 से दोपहर 01:26 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:47 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:27 तक
  • लखनऊ- दोपहर पहले 11:49 से दोपहर 01:12 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:03 से दोपहर 01:27 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:20 से दोपहर 12:44 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:22 से दोपहर 01:46 तक
  • चेन्नई- दोपहर पहले 11:52 से दोपहर 01:20 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:35 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:32 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Dev Deepawali 2024: देव दीपावली कब मनाई जाएगी? इस दिन धरती पर उतरते हैं देवतागण, यहां जानें सही तिथि

Chhath Puja 2024 Nahay Khay: कल नहाय खाय के साथ शुरू हो रहा है महापर्व छठ, जानें इस दिन किन नियमों का पालन करना होता है?

Tulsi Vivah 2024: इस साल तुलसी विवाह कब है? यहां जानिए सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म