1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 10 February 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 10 February 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 09, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 02:30 pm IST

Aaj ka Panchang 10 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 10 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित होते हैं। उन्हीं में से हस्त तेरहवां नक्षत्र है।

हस्त नक्षत्र के बारे में

हस्त नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में से एक है। इस दौरान किए गए सभी कार्यों का शुभ फल प्राप्त होता है। हस्त नक्षत्र का अर्थ होता है- हाथ और इसी के अनुसार हस्त नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हमारी हथेली को माना जाता है, जो कि सीधे तौर पर हमारे भाग्य को दर्शाती है। हस्त नक्षत्र हमारे भाग्य को उज्ज्वल करने वाला है। हस्त नक्षत्र को हमारे जीवन में परिश्रम करने की क्षमता, विशेषकर कि हाथ की कला से किए जाने वाले कार्यों के साथ जोड़कर देखा जाता है। हस्त नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा हैं। अतः हस्त नक्षत्र के दौरान चन्द्रदेव की उपासना की जाती है। हस्त नक्षत्र में भगवान शंकर की भी पूजा की जाती है। इसकी राशि कन्या है और इसका संबंध रीठा के पेड़ से बताया गया है। जिन लोगों का जन्म हस्त नक्षत्र में हुआ हो उन लोगों को आज के दिन हस्त नक्षत्र के दौरान रीठा के पेड़ या उससे बनी किसी अन्य चीज को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, न ही उनका उपयोग करना चाहिए।

शुभ मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि- आज सुबह 7 बजकर 58 मिनट तक
  • धृति योग- आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक
  • हस्त नक्षत्र-  आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:12 से दोपहर 12:35 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:27 से दोपहर 12:52 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:15 से दोपहर 12:37 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:57 से दोपहर 12:20 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:34 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:50 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:29 से दोपहर 12:53 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:55 से दोपहर 12:23 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:03 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 07 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

MahaShivratri 2023: शिवलिंग पर बेलपत्र के कितने पत्ते चढ़ाने चाहिए, जानिए क्या है सही नियम

एक बेलपत्र से ही शिवजी क्यों हो जाते हैं खुश? जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

बेटे की शादी में मां क्यों नहीं जाती थीं बारात? जानिए इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म