1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 18 February 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 18 February 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 17, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 06:30 pm IST

Aaj ka Panchang 18 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 18 February 2023:  आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शनिप्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • त्रयोदशी तिथि- आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक
  • व्यतिपात योग- आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- सुबह 09:46 से दोपहर पहले 11:11 तक
  2. मुंबई- सुबह 09:59 से दोपहर पहले 11:26 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:49 से दोपहर पहले 11:13 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:31 से सुबह 10:55 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:43 से दोपहर पहले 11:08 तक
  6. कोलकाता- सुबह 08:59 से सुबह 10:25 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:02 से दोपहर पहले 11:27 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:26 से सुबह 10:54 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:56 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 13 बजे

 शिवलिंग पर भूलकर भी नहीं चढ़ाएं हल्दी, जानें भोलनाथ की पूजा में कौनसी चीजें हैं वर्जित

शिवरात्रि का महत्व

वैसे तो हर महीने ही मास शिवरात्रि का व्रत किया जाता है और भगवान शिव की पूजा की जाती है, लेकिन फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन भगवान शिव की विशेष रूप से उपासना का विधान है। आज

के दिन भगवान शिव की पूजा से व्यक्ति को विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

कहते हैं आज महाशिवरात्रि के दिन जो व्यक्ति बिल्व पत्तियों, यानी बेल के पत्तों से शिव जी की पूजा करता है और रात के समय जागकर भगवान के मंत्रों का जप करता है, उसे भगवान शिव आनंद और मोक्ष प्रदान करते हैं। आज के दिन कन्याएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत कर, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Bhimashankar Jyotirlinga: छठे ज्योर्तिलिंग पर छिड़ा विवाद, जानिए भीमाशंकर मंदिर का धार्मिक महत्व

MahaShivratri 2023: शिवलिंग पर बेलपत्र के कितने पत्ते चढ़ाने चाहिए, जानिए क्या है सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म