Aaj Ka Panchang 24 October 2022: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दर्शी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दर्शी तिथि आज शाम 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज नरक चतुर्दशी है। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जायेगी। आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 42 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज हनुमान जयंती और दीवाली का त्योहार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग,राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)
ये भी पढ़ें -
संपादक की पसंद