1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 25 March 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 25 March 2023: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Mar 24, 2023 02:27 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 02:27 pm IST

Aaj ka Panchang 25 March 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त- India TV Hindi
जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 25 March 2023:  आज चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। आज चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। साथ ही आज वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • रवि योग  - आज दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक
  • भरणी नक्षत्र  - साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 19 मिनट तक 
  •  स्वर्ग लोक की भद्रा -  आज शाम 4 बजकर 23 मिनट तक

राहुकाल

  • दिल्ली - सुबह 09:24 से सुबह 10:56 तक
  • मुंबई - सुबह 09:42 से दोपहर पहले 11:13 तक
  • चंडीगढ़ - सुबह 09:26 से सुबह 10:57 तक
  • लखनऊ - सुबह 09:09 से सुबह 10:41 तक
  • भोपाल - सुबह 09:23 से सुबह 10:55 तक
  • कोलकाता - सुबह 08:40 से सुबह 10:11 तक
  • अहमदाबाद - सुबह 09:43 से दोपहर पहले 11:14 तक
  • चेन्नई - सुबह 09:13 से सुबह 10:44 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 06: 19 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 34 बज

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

 ये भी पढ़ें - 

जिसने भी इस एक चीज़ से किया समझौता, वो जीवन में कभी सिर उठाकर नहीं चल पाएगा, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म