1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 31 December 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 31 December 2022: जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 30, 2022 12:43 pm IST,  Updated : Dec 30, 2022 01:50 pm IST

Aaj ka Panchang 31 December 2022: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang- India TV Hindi
जानिए शनिवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 31 December 2022: आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। शनिवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 11 बजकर 47 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 47 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रेवती नक्षत्र को अंतिम नक्षत्र माना जाता है। नक्षत्र का अर्थ है- कुछ तारों को मिलकर बनी एक आकृति। कहते हैं रेवती नक्षत्र 32 तारों का समूह है, जिसका अर्थ है- धनवान या धनी। 

इस नक्षत्र को धन सम्पदा की प्राप्ति और एक अच्छे सुखी जीवन के साथ जोड़ कर देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार पानी में तैरती हुई मछली को रेवती नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है, रेवती नक्षत्र की राशि मीन है और मीन राशि के स्वामी गुरु हैं जबकि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। इसके अलावा आज बुधदेव वक्रीय गति से धनु राशि में प्रवेश करेंगे और आज पंचक समाप्त है।

शुभ मुहूर्त

  • नवमी तिथि- आज शाम 6 बजकर 33 मिनट तक
  • परिघ योग- आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक 
  • यायीजय योग- दोपहर  11 बजकर 47 मिनट तक
  •  रेवती नक्षत्र - दोपहर 11 बजकर 47 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली-सुबह  09:49 से दोपहर पहले 11:07 तक 
  2.  मुंबई-सुबह  09:57 से दोपहर पहले 11:19 तक 
  3.  चंडीगढ़-सुबह  09:53  से दोपहर पहले 11:09 तक 
  4.  लखनऊ-सुबह  09:32 से सुबह  10:51 तक 
  5.  भोपाल-सुबह  09:42 से दोपहर पहले 11:03 तक 
  6.  कोलकाता-सुबह  08:58 से सुबह  10:19  तक 
  7.  अहमदाबाद- सुबह  10:01 से दोपहर पहले 11:22  तक 
  8.  चेन्नई-सुबह  09:21  से सुबह  10:47  तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 5: 34 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

क्यों कम से कम समय में कर देना चाहिए दाह संस्कार, सद्गुरु ने बताया इसके पीछे का विज्ञान

वास्तु टिप्स: होटल में भंडार घर और डाइनिंग हॉल की गलत दिशा आपको बना देगा कंगाल!

वास्तु टिप्स: इस दिशा में बनवाएं होटल का किचन, धन लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा, होगा मुनाफा ही मुनाफा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म