1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Aaj ka Panchang 23 February 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 23 February 2023: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 22, 2023 02:30 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 02:30 pm IST

Aaj ka Panchang 23 February 2023: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

panchang- India TV Hindi
गुरुवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj ka Panchang 23 February 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 58 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक समाप्त हो जाएगा और आज विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • चतुर्थी तिथि- आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक
  • शुभ योग-  आज रात 8 बजकर 58 मिनट तक
  • रेवती नक्षत्र-  आज देर रात 3 बजकर 44 मिनट तक

राहुकाल

  1. दिल्ली- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:25 तक
  2. मुंबई- दोपहर 02:19 से दोपहर बाद 03:46 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:26 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 01:45 से दोपहर बाद 03:11तक
  5. भोपाल- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:26 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 01:16 से दोपहर 02:43 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर 02:19 से दोपहर बाद 03:45 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 01:50 से दोपहर बाद 03:19 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 06:52 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 16 बजे

विनायक चतुर्थी व्रत

हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक श्री गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। आज के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। गणेश जी की उपासना शीघ्र फलदायी मानी गई है और आज के दिन गणेश जी के निमित्त व्रत करने से व्यक्ति की समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है, ज्ञान की प्राप्ति होती है और धन-संपत्ति में भी बढ़ोतरी होती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

ऐसी आंखों वाली लड़की से शादी करने पर चमक उठेगा भाग्य का सितारा, जीवनसाथी को चुनते समय इन चीजों को जरूर देखें

Vinayak Chaturthi Vrat 2023: गुरुवार को रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और महत्व

Vastu Tips: दक्षिणावृत्ति शंख को घर में रखने से धन-संपदा में होती है बरकत, जानिए इसके अन्य फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म