1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ayodhya Ram Mandir: रामलला लला को प्रिय हैं इस रंग के वस्त्र, जानिए सप्ताह में कब क्या पहनते हैं

Ayodhya Ram Mandir: रामलला लला को प्रिय हैं इस रंग के वस्त्र, जानिए सप्ताह में कब क्या पहनते हैं

 Written By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 22, 2024 06:55 am IST,  Updated : Jan 22, 2024 07:07 am IST

रामलला की आज प्राण प्रतिष्ठा होगी। सभी राम भक्तों के लिए यह खुशी का पल है। राम मंदिर में प्रभु को दिन के अनुसार वस्त्र पहनाया जाता है। उनके कपड़ों का रंग हर दिन बदलता है, आखिर कौन से रंग का वस्त्र रामलला को किस दिन प्रिय होता है और वह कब क्या पहनते हैं, आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir- India TV Hindi
Ayodhya Ram Mandir Image Source : INDIA TV

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश दुनियां में उमंग है। राम आ रहे हैं लोग यह गुनगुनाते हए भाव विभोर हो रहे हैं। इस समय देश राममय हो चुका है 22 जनवरी 2024 वह शुभ घड़ी आज आ चुकी है। अयोध्या राम मंदिर में रामलला को प्रत्येक दिन श्रृंगार कराया जाता है। भगवान राम की जो चल प्रतिमा चार भाइयों संग विराजमान है। उनकी पोशाक प्रत्येक दिन रंग के अनुसार बदली जाती है और रामलला को दिन के हिसाब से उस रंग के वस्त्र धारण करवाए जाते हैं। प्रभु राम को कब कौन से रंग का वस्त्र पहनाया जाता है और क्या है उनका प्रिय रंग आइए जानते हैं।

रामलला पहनते हैं इस रंग के वस्त्र

अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम अपने चार भाइयों संग चल प्रतिमा में जहां विराजमान हैं। उनकी उस प्रतिमा की पोशाक सप्ताह के प्रत्येक दिन के हिसाब से बदली जाती है। सप्ताह के दिन के अनुसार वह उससे संबंधित रंग के वस्त्र को धारण करते हैं।

  • सोमवार- सफेद रंग की पोशाक।
  • मंगलवार- लाल रंग की पोशाक।
  • बुधवार- हल्का हरे रंग की पोशाक।
  • गुरुवार- पीले रंग की पोशाक।
  • शुक्रवार- क्रीम कलर वाले रंग की पोशाक।
  • शनिवार- नीले रंग की पोशाक।
  • रविवार- गुलाबी रंक की पोशाक।

अयोध्या के प्रत्येक मंदिर में दिन के हिसाब से धारण करते हैं वस्त्र

अयोध्या के लगभग हर मंदिरों में भगवान राम को दिन के अनुसार ही वस्त्र धारण कराया जाता है। फूल-मालओं से भगवान राम का श्रृंगार किया जाता है। अयोध्या के हर मंदिरों में सुबह, दोपहर, शाम और रात्रि को शयन आरती भी होती है उसके बाद मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। यहां शाम को सरयू आरती भी होती है जिसे देखने दूर-दूर से सभी भक्त आते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Pran Pratishtha: मंदिर में मूर्ति रखने से पहले क्यों की जाती है प्राण प्रतिष्ठा? जानिए किन बातों का रखना होता है इसमें ध्यान

22 जनवरी को जन्मे लोगों का जीवन कैसा होता है? जानिए कितना प्रबल होता है इनका भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म