1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bhai Dooj 2022: भाई दूज मनाने के पीछे क्या है पूरी कहानी! क्या इसके यमराम कनेक्शन के बारे में जानते हैं आप?

Bhai Dooj 2022: भाई दूज मनाने के पीछे क्या है पूरी कहानी! क्या इसके यमराम कनेक्शन के बारे में जानते हैं आप?

 Published : Oct 26, 2022 02:52 pm IST,  Updated : Oct 26, 2022 02:52 pm IST

Bhai Dooj 2022: भाई दूज भी राखी की तरह बहन-भाई के रिश्ते का त्योहार है। 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा था। जिस कारण भाई दूज की तारीख बदल गई है।

Bhai Dooj - India TV Hindi
Bhai Dooj Image Source : BHAI DOOJ

Bhai Dooj 2022: भाई दूज भी राखी की तरह बहन-भाई के रिश्ते का त्योहार है। 25 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण पड़ा था। जिस कारण भाई दूज की तारीख बदल गई है। भाई दूज का त्योहार 26 अक्टूबर यानी आज और 27 अक्टूबर यानी कल भी मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाई दूज पर्व को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं। धार्मिक कथाओं के अनुसार  सबसे पहले यमराज अपनी बहन यमुना के घर आए थे। यमुना ने यमराज का तिलक कर आरती उतारी थी। तब से ही ये परंपरा चली आ रही है। 

भाई दूज 2022 शुभ मुहूर्त

भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

  • अवधि - 02 घंटे 14 मिनट
  • द्वितीया तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 26, 2022 को 02:42 पीएम 
  • द्वितीया तिथि समाप्त - अक्टूबर 27, 2022 को 12:45 पीएम 

Vastu Tips: दिवाली के अगले दिन बलि प्रतिपदा पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

भाईयों के लिए रखें उपवास

सूर्य ग्रहण के कारण त्योहार की तारिख बदल गई है। जिस कारण लोगों के मन में अलग-अलग ख्याल आ रहे है। लेकिन भाई दूज 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट के बाद से लेकर 27 अक्टूबर को 12 बजकर 45 मिनट तक मनाया जाएगा। इस दिन बहनों को अपने भाईयों के लिए उपवास रखना चाहिए। आप भाई दूज को दोनों में किसी भी दिन मना सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म