1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Budh Asta 2023: नया साल आते ही बुध हुए अस्त, इन 5 राशियों के लिए मुश्किल होंगे 11 दिन

Budh Asta 2023: नया साल आते ही बुध हुए अस्त, इन 5 राशियों के लिए मुश्किल होंगे 11 दिन

 Published : Jan 01, 2023 08:45 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 08:45 pm IST

Budh Asta 2023: बुध धनु राशि में 2 जनवरी 2023 दिन सोमवार को 06 बजकर 27 मिनट पर अस्त होंगे।

indiatv- India TV Hindi
Budh Asta 2023

Budh Asta 2023: 2 जनवरी 2023 दिन सोमवार को बुध धनु राशि में शाम 06 बजकर 27 मिनट पर अस्त होंगे। 13 जनवरी 2023 को उनका उदय होगा। बुध 11 दिन अस्त रहेंगे, जिसका असर इन 5 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषविदों ने कुछ राशियों को सलाह दी है कि थोड़ा संभलकर रहें।

मेष 

बुध इस राशि के नौवें भाव में अस्त होंगे। इन राशि वालों को अपनी बोली में थोड़ा लगाम लगाना होगा। दूसरों से बातचीत करते समय पूरा ध्यान रखें कि क्या बोला है और क्या नहीं। साथ ही आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने की जरूरत है।

indiatv
Image Source : INDIATVमेष

मिथुन

मिथुन राशि के सातवें भाव में बधु अस्त होंगे। जो लोग नया काम शुरू करने का प्लान बना रहे हैं वे थोड़ा इंतजार कर लें। इन राशि के लोगों की पत्नी और मां के बीच विवाद हो सकता है।

indiatv
Image Source : INDIATVमिथुन

सिंह 

इन राशि के जातकों के लिए बुध दूसरें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। यह दोनों ही भाव धन और होने वाले लाभ का होता है। ऐसा में आपको धन के मामले में सचेत रहना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको धन की कमी हो सकती है। सट्टा, शेयर बाजार और लॉटरी जैसे शॉर्टकट जरियों से धन कमाना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

indiatv
Image Source : INDIATVसिंह

धनु 

बुध धनु राशि में ही अस्त होंगे। इन राशि वालों को अपनी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपका गलत व्यवहार आपकी छवि खराब कर सकता है। ऐसा में आपको अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखना होगा।

indiatv
Image Source : INDIATVधनु

Feng Shui Tips: चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में रखे ये पौधा, चमक उठेगी किस्मत

कुंभ

बुध कुंभ राशि के ग्यारहवें भाव में अस्त होगा। इस राशि वालों को अभी कही धन नहीं निवेश करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस दौरान गलती से भी निवेश करने की योजना न बनाएं। 

indiatv
Image Source : INDIATVकुभं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म